IPL में खेले गए MI और CSK के बीच मैच पर खिला रहा था सट्टा, आरोपी कार सहित गिरफ्तार

IPL में खेले गए MI और CSK के बीच मैच पर खिला रहा था सट्टा, आरोपी कार सहित गिरफ्तार

Gwalior News : ग्वालियर की क्राइम ब्रांच थाना पुलिस एवं थाना झांसीरोड थाना पुलिस ने IPL मैच पर सट्टा खिला रहे के सटोरिये को गिरफ्तार किया है, आरोपी सटोरिया बीच सड़क पर एक कार में बैठकर सट्टा खिला रहा था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास मौजूद स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर लिया है, आरोपी के पास से लाखों रुपये का हिसाब  मिला है ।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना झांसीरोड क्षेत्र में चेतकपुरी के पास सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में एक सटोरिया मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है। सूचना  मिलते ही एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया  एक्टिव हुए उन्होंने क्राइम ब्रांच थाना और झांसी रोड थाना  पुलिस की संयुक्त टीम को सटोरिया पर कार्यवाही करने भेजा।

पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर के बताये स्थान चेतकपुरी के पास पहुंची। पुलिस को वहां एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार दिखी जिसमें एक व्यक्ति बैठा हुआ मोबाइल चला रहा था, पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने खुद को ग्राम उम्मेदगढ बागचीनी जिला मुरैना हाल निवासी साकेत नगर पड़ाव  का रहने वाला बताया। पकड़े गये सटोरिया से जब आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने जब उसके मोबाइल चेक किये तो उसमें मुम्बई इंडियंस विरूद्व चेन्नई  सुपर किंग्स (MI Vs CSK) के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर लिंक के माध्यम से अन्य लोगों को लिंक भेजकर सट्टा खिलवाया जा रहा था

आरोपी के  पास मिले मोबाइल में आईपीएल का सट्टा खिलवाने के लिए एम.बेट 95 नाम की साईट पर एक आईडी खुली हुई पाई गई। सटोरिये ने बताया कि उसके लगभग 15 क्लाइंट ऑनलाईन खेल रहे थे। पूछताछ करने पर उसने बताया कि एक खाईबाज द्वारा उसे लिंक भेजी गई थी जिसके माध्यम से वह MI और CSK के आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहा था।

पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से वीवो कंपनी के 2 मोबाइल, 17,340/- रुपये नगद मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मोबाइलों को चेक करने पर पुलिस को उसमें लगभग 10 लाख रुपये का हिसाब-किताब भी मिला। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त का रुसके खिलाफ धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट व खाईबाज के खिलाफ 109 भादवि का प्रकरण पंजीबध किया है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews