
Gwalior News : ड्यूटी पर तैनात ग्वालियर पुलिस की ट्रैफिक सूबेदार सोनम पाराशर (Gwalior Traffic Police Subedar Sonam Parashar) ने एक बुजुर्ग की जान बचाकर पुलिस का तो मान बढ़ाया है साथ ही इससे पुलिस विभाग (MP Police)के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रेरित भी किया है ये बात ADGP एवं ग्वालियर रेंज के आईजी डी श्री निवास वर्मा ने सोनम पाराशर को सम्मानित करते हुए कही, उन्होंने सूबेदार सोनम को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर उनकी प्रशंसा की।
सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा
आम तौर पर पुलिस का वो चेहरा सामने आता है जिसमें वो कठोर या भ्रष्ट दिखाई देता है लेकिन सोमवार को ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) का वो मानवीय चेहरा सामने आया जिसने ग्वालियर से लेकर भोपाल तक ना सिर्फ एक सन्देश दिया, ना सिर्फ ग्वालियर पुलिस और मप्र पुलिस का मान बढ़ाया बल्कि समाज को इस बात का भी अहसास कराया कि पुलिस के एक रूप ये भी है जो किसी को दिखाई नहीं देता।
सीपीआर देकर बचाई बुजुर्ग की जान
दरअसल कल सोमवार को ट्रैफिक सूबेदार सोनम पाराशर गोला का मंदिर चौराहे पर ड्यूटी पर थी तभी वहां से निकल रहे एक बुजुर्ग की अचानक तबियत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े, सोनम ने जब ये देखा तो वे दौड़ कर उनके पास गई , उन्होंने महसूस किया कि बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया है, सूबेदार सोनम ने बिना समय गवाए तत्काल बुजुर्ग को सीपीआर, CPR (Cardiopulmonary resuscitation) देना शुरू किया जिससे बुजुर्ग को ना सिर्फ राहत मिली बल्कि वे होश में भी आ गये है। सोनम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाकर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य भी निभाया।
बुजुर्ग बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी
उन्होंने बुजुर्ग की जेब में मौजूद मोबाइल में नम्बर देखकर परिजनों को सूचित किया गया, बुजुर्ग का बेटा दिल्ली के बड़े एक अस्पताल में डॉक्टर है, बुजुर्ग की पहचान बिजली विभाग के रिटायर्ड अधिकारी अनिल उपाध्याय के रूप में हुई, सूबेदार सोनम पाराशर जब ये कर रही थी तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया।
सीएम, गृह मंत्री, डीजीपी ने की तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और डीजीपी ने इसकी तारीफ की, गृह मंत्री ने मोबाइल से बात कर सोनम पाराशर की तारीफ भी की, इसी क्रम में आज ग्वालियर में पुलिस अधिकारियों ने सोनम पाराशर को सम्मानित किया।
ग्वालियर पुलिस ने किया सम्मानित
एडीजीपी एवं ग्वालियर रेंज के आईजी डी श्रीनिवास वर्मा, एसपी अमित सांघी ने सूबेदार सोनम पाराशर को सम्मानित किया, अधिकारियों ने सोनम पाराशर को नगद राशि और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया, एडीजीपी वर्मा ने जहा कि सोनम ने ग्वालियर पुलिस का नाम रोशन हुआ किया है उन्होंने पुलिस के सेवा कार्य को प्रमाणित किया है इससे अन्य अधिकारी कर्मचारी भी प्रेरणा लेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”780674771″]
ये है वो वीडियो जिसमें सोनम पाराशर सीपीआर दे रही हैं
[dgv_vimeo_video id=”780672465″]
सीएम शिवराज सिंह ने तारीफ में ये लिखा
मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
बेटी सोनम पाराशर की सेवा भावना अभिनंदनीय है।
आपकी इस मानवीय पहल से व्यक्ति के अमूल्य जीवन की रक्षा के साथ- साथ बेटियों का मान बढ़ा है।
आपकी इस पुण्य भावना के लिए आपको स्नेहिल आशीर्वाद!: सीएम @ChouhanShivraj https://t.co/pvqGWuJkhS
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 12, 2022
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

