
Gwalior News : गुर्जर महाकुंभ के नाम पर शहर में हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ करने और शहर के लोगों को कई घंटों तक दहशत में रखने वाले उपद्रवियों की पुलिस तलाश कर रही है, कल हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने अब पुलिस ने शहर के एंट्री और एक्जिट पॉइंट्स पर भारी फ़ोर्स बलवा ड्रेस और आंसू गैस इकाई के साथ तैनात कर दिया है , पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अब यदि किसी ने कोई भी अप्रिय स्थिति पैदा करने की कोशिश की तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।
कल सोमवार 25 सितंबर को गुर्जर समाज ने अपने समाज की 5 सूत्रीय मांगों के साथ फूलबाग मैदान पर महाकुंभ का आयोजन किया था। इस आयोजन में गुर्जर जागरण यात्रा का समापन हुआ जो 7 अगस्त को शीतला माता मंदिर सातऊ से शुरू हुई थी और कई राज्यों में घूमकर 48 दिन बाद ग्वालियर फूलबाग मैदान पहुंची थी।
गुर्जर समाज के लोगों का कलेक्ट्रेट पर हंगामा
आयोजन के मंच ने गुर्जर समाज के नेताओं ने राजनीतिक दलों को उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं देने पर कड़ी चेतावनी दी और प्रशासन को सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को टीनशेड से मुक्त करने की चेतावनी भी दी। सभा के समापन के बाद हजारों की संख्या में ये लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां उपद्रव किया, पुलिस पर हमला किया, पत्थर फेंके, सैकड़ों गाड़ियों में तोड़फोड़ की, बदले में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया।
शहर में मचाया उत्पात, पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा
घटनाक्रम में कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर, तहसीलदार सहित मीडिया, शहर के लोगों के कई सैकड़ा वाहन तोड़ दिए गए, कई पुलिसकर्मी घायल हो गए , ये लोग यहीं नहीं रुके, पुलिस ने जब उपद्रवियों को कलेक्ट्रेट से खदेड़ा तो फिर इन लोगों ने ठाटीपुर, मुरार क्षेत्र में उपद्रव किया, दुकाने बंद कराई। पुलिस ने इनके खिलाफ फिर एक्शन लिए और उपद्रवियों को शहर के बाहर खदेड़ दिया, फिर रातभर पुलिस सर्चिंग करती रही।
पुलिस की फाइंडिंग, मंच से दिए गए भड़काऊ भाषण
अब पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है, एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने मीडिया को बताया कि कल जो कुछ हुआ बहुत गलत था, मंच से भड़काऊ भाषण दिए जाने के कारण ये हालात बने लेकिन पुलिस ने कुछ घंटे की मशक्कत के बाद हालात को काबू कर लिया, उन्होंने बताया कि अब शहर के एंट्री और एक्जिट पॉइंट्स पर पुलिस फ़ोर्स बलवा ड्रेस और आंसू गैस इकाई के साथ मौजूद है, हर पॉइंट पर SDOP और SDM मौजूद हैं उनके साथ 40 से 50 पुलिस का फ़ोर्स है, किसी ने भी कोई भी हरकत की उसे बक्शा नहीं जायेगा।
पुलिस ने 5 FIR की, 700 उपद्रवियों पर मामले दर्ज
उन्होंने बताया कि कल सोमवार को हुए घटनाक्रम के लिए मुख्य रूप से आयोजकों को दोषी माना गया है कार्यक्रम की अनुमति लेने वाले और उनके साथ मौजूद समाज के लोग और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ करीब 20 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है, कल ही पुलिस ने 9-10 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया था और शहर के पड़ाव थाने में 2, विश्व विद्यालय थाने में 2 और बिलौआ थाने में एक अलग अलग एफआईआर दर्ज कर करीब 700 लोगों को आरोपी बनाया है जिनकी तलाश की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”868250476″]
[dgv_vimeo_video id=”868250693″]
[dgv_vimeo_video id=”868250973″]
[dgv_vimeo_video id=”868249964″]
[dgv_vimeo_video id=”868250159″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

