दोस्त की बेटी से वायुसेना कर्मचारी करता था छेड़छाड़, ज्यादती की कोशिश की, गिरफ्तार

दोस्त की बेटी से वायुसेना कर्मचारी करता था छेड़छाड़, ज्यादती की कोशिश की, गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दुश्मन से देश के लोगों की रक्षा करने वाली वायुसेना (Air Force)के एक कर्मचारी की एक ऐसी करतूत सामने आई है जिससे सिर शर्म से झुक गया है। दरअसल पुलिस (Police)ने एक ऐसे वायुसेना कर्मचारी को गिरफ्तार किया है जो पिछले छः साल से अपने ही दोस्त वायुसेना कर्मचारी की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वायुसेना कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में पिंटो पार्क में वायुसेना के आवास है। यहाँ रहने वाले वायुसेना के एक कर्मचारी ने पड़ोस में रहने वाले वायुसेना में पदस्थ अपने दोस्त की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी, ये सिलसिला एक दिन का नहीं है वो पिछले 6 साल से मासूम पर बुरी नजर रखे हुए था और रास्ते में आते जाते मासूम के साथ छेड़छाड़ कर उसको प्रताड़ित करता आ रहा था। हद तो तब हो गई जब सोमवार को उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना से डरी सहमी बच्ची ने अपने साथ हुई इस हरकत के बारे में अपने माता पिता को बताया। बच्ची की बात सुनकर माता पिता का सकते में आ गए। माता-पिता अपनी बच्ची को साथ लेकर गोला का मंदिर पुलिस थाने पहुंचे जहां उन्होंने आरोपी वायुसेना कर्मचारी के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया । शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी वायुसेना कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews