ग्वालियर-मुंबई के बीच एयरबस सेवा शुरू, वर्चुअली जुड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया, कही बड़ी बात

ग्वालियर-मुंबई के बीच एयरबस सेवा शुरू, वर्चुअली जुड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया, कही बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नागरिक उड्डयन मंत्रालय संभालने के बाद से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia)  देश में विमान सेवाओं का लगातार विस्तार कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के बड़े शहरों को देश के बड़े और महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ रहे हैं।  इसी क्रम में आज ग्वालियर को एक और उड़ान सेवा की सौगात मिली।  केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य की वर्चुअली मौजूदगी में इस सेवा की आज शुरुआत हुई।

ग्वालियर और मुंबई के बीच आज से इंडिगो ने एक नई एयरबस सेवा शुरू की है। इसके शुरू हो जाने से ग्वालियर और मुंबई के बीच की दूरी  केवल 1 घंटा 50 मिनट में तय हो जाएगी।  गौरतलब है कि अभी राजधानी एक्स्प्रेस से ग्वालियर और मुंबई के बीच का सफर 15 घंटों में तय होता है जबकि अन्य सुपरफास्ट और फ़ास्ट ट्रेनों से 22 से 24 घंटों में। इस नई एयरबस सेवा से समय में बहुत बचत होगी।

ये भी पढ़ें – Indian Railways ने आज रद्द की 150 ट्रेन, परेशानी से बचने के लिए IRCTC की लिस्ट जरूर देखें

शुभारम्भ कार्यक्रम ग्वालियर एयरपोर्ट और मुंबई एयरपोर्ट पर आयोजित किये गए।  विमानसेवा को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कार्यालय से हरी झंडी दिखाई, कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि वर्चुअली जुड़े जबकि ग्वालियर एयरपोर्ट पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और मुंबई एयरपोर्ट पर भी कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि आज 15 नवंबर एक ऐतिहासिक दिन बन गया है जब देश  राजधानी मुंबई और मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी ऐतिहासिक शहर ग्वालियर के बीच एयरबस 320 विमानसेवा शुरू हो रही है।  उन्होंने कहा आज मराठा साम्राज्य क एदो बड़े शहर मुंबई और ग्वालियर के बीच संगम होने जा रहा है।  सिंधिया ने इस अवसर पर सभी का स्वागत किया उन्होंने मराठी में भी सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें – अस्पताल में रात बिताई ऊर्जा मंत्री ने, सुबह उठकर मरीजों के पैर दबाये, चाय पिलाई

आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। इसलिए है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को मप्र की सांस्कृतिक अउ रैतिहासिक राजधानी ग्वालियर के साथ एयरबस 320 विमान से जोड़ा जा रहा ही।  कहा जाता है कि उपलब्धियों की शुरुआत किसी इच्छा से शुरू होती है और आज इस समय मराठा  साम्राज्य के दो शहर मुंबई और ग्वालियर दोनों जुड़ने जा रह है।  मराठी में भी बोला।

[dgv_vimeo_video id=”771085290″]

आपको बात दें कि ग्वालियर और मुंबई के बीच एयरबस सप्ताह में 4 दिन
सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews