अमित शाह 4 नवंबर को ग्वालियर, शिवपुरी एवं श्योपुर में जनसभाओं को करेंगे संबोधित, रात्रि विश्राम भी

MP Election 2023

MP Election 2023 :  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल शनिवार 4 नवंबर को शनिवार को ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे  ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, अभी तक तय कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही करेंगे, इस दौरान वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे एवं 2 रोड शो करेंगे।

ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर में करेंगे सभाओं को संबोधित  

अभी तक तय कार्यक्रम के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर द्वारा करैरा पहुंचकर दोपहर 12:40 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:35 बजे करैरा विधानसभा के सिरसौद में, दोपहर 1:45 बजे मानपुरा, दोपहर 2 बजे भौंती में रथसभाएं करेंगे , दोपहर 2:15 बजे पगारा में स्वागत, दोपहर 2:30 बजे ढाला में स्वागत, दोपहर 2:40 बजे बदरवाद में रथसभाओं को संबोधित करेंगे।

शाम 7:30 बजे ग्वालियर के इंटक मैदान में लेंगे आमसभा 

अमित शाह दोपहर 2:55 बजे पिछोर नगर के स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:15 बजे हजारेश्वर मेला ग्राउंड, श्योपुर में पार्टी प्रत्याशी दुर्गालाल विजय के समर्थन में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह शाम 7:30 बजे इंटक ग्राउंड हजीरा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह रात्रि विश्राम ग्वालियर में करेंगे।

 वरिष्ठ नेताओं ने आमसभा स्थल का निरीक्षण किया

अमित शाह की ग्वालियर के इंटक मैदान हजीरा में होने वाली आमसभा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभान सिंह पवैया ने वरिष्ठ नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विजय दुबे, जिलाध्यक्ष  अभय चौधरी, प्रदेश शासन के मंत्री व पार्टी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश शेखावत, राकेश खुरासिया, कनवर मंगलानी, दीपक शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews