जन्मदिन पर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने दिखाई ताकत, बोले – मैं ना टायर्ड हूँ और ना रिटायर्ड हूँ

जन्मदिन पर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने दिखाई ताकत, बोले – मैं ना टायर्ड हूँ और ना रिटायर्ड हूँ

Anoop Mishra’s birthday : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा के समर्थकों ने आज उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाकर पार्टी और शहर को उनकी ताकत का अहसास करा दिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता  67 साल के अनूप मिश्रा पिछले दिनों ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान कर सियासी पारा गरमा चुके हैं,  अनूप मिश्रा ने कहा कि मेरा चुनाव जनता लड़ती है और इस बार भी लड़ेगी, उन्होंने अटल जी की एक कविता की पंक्तियाँ सुनाते ही कहा – उम्र के इस पड़ाव पर भी ना मैं हारा हूँ ना थका हूँ  ना टायर्ड हूँ ना रिटायर्ड हूँ।

सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे अनूप समर्थकों ने कराया ताकत का अहसास

अनूप मिश्रा के सिन्धी कालोनी स्थित निवास पर आज सैंकड़ों की संख्या में उनके समर्थक जन्मदिन मनाने पहुंचे, राजनीतिक गलियारों में लोग इसे चुनावों से पहले अनूप मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन कह रहे हैं, हालाँकि अनूप मिश्रा ने कहा कि मेरा जन्मदिन मनाने मेरे अपने लोग हर साल आते हैं, हर साल जन्मदिन आता है, लोग मुझे अपनत्व, विश्वास और प्यार के साथ देखते हैं और मेरा जन्मदिन मनाते हैं।

अनूप बोले – मैं दक्षिण विधानसभा से चुनाव लडूंगा ये तय है 

एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने कहा कि मेरा जन्मदिन हर साल आता है लेकिन हर पांच साल में पत्रकार मित्रों को खास लगने लगता है, 2023 के चुनावों की तैयारी के सवाल पर अनूप मिश्रा ने कहा मेरा चुनाव जनता लड़ती है और ये तय है कि इस बार भी जनता मेरा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहता हूँ, ये पार्टी जानती है।

मेरी बेचैनी जाहिर नहीं होती : अनूप मिश्रा 

उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बात पार्टी में हर स्तर पर रख चुका हूँ अब ये पार्टी को तय करना हैं, अनूप मिश्रा की दावेदार से  ग्वालियर दक्षिण से ही विधायक रहे पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की बेचैनी भी पिछले दिनों सामने आ चुकी है, इस सवाल पर अनूप मिश्रा ने कहा कि मैं भी तो बेचैन हो सकता हूँ लेकिन मेरी बेचैनी जाहिर नहीं होती।

समर्थकों ने फूलमाला से लाद दिया 

उधर अनूप मिश्रा समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के बीच अपने नेता को फूलमालाओं से लाद दिया और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी, जन्मदिन को शक्ति प्रदर्शन कहे जाने पर अनूप मिश्रा समर्थकों ने कहा कि यदि शक्ति प्रदर्शन करते तो कंपू की सड़कों पर जाम लग जाता, अनूप जी से लोग प्यार करते हैं उन जैसा नेता दक्षिण विधानसभा को नहीं मिल सकता इस बार वो ही चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

[dgv_vimeo_video id=”827221672″]

[dgv_vimeo_video id=”827221853″]

[dgv_vimeo_video id=”827222062″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews