एंटी माफिया अभियान : MP की सबसे बड़ी अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

एंटी माफिया अभियान : MP की सबसे बड़ी अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। प्रदेश में जारी एंटी माफिया अभियान (anti mafia campaign) के तहत अवैध निर्माणों पर कार्यवाही लगातार जारी है। आज ग्वालियर जिले के डबरा में (Gwalior Dabra News) तहसीलदार ने एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। कॉलोनाइजर ने बिना अनुमति के कॉलोनी काट दी और प्लाट बेच दिए जिसपर कुछ लोगों ने बाउंड्री, दीवारें बना ली थी जिसे प्रशासन ने गिरा दिया।

डबरा में आज प्रशासन ने कर्रा रोड स्थित अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर वहां बन रहे मकानों की बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया और कॉलोनी की सड़क को उखाड़ दिया। शिकायत के बाद आज डबरा के कर्रा रोड और ग्वालियर दतिया हाईवे पर स्थित कॉलोनी पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। यहां लगभग 25 बीघा क्षेत्र में कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। जिसे डबरा के कॉलोनाइजर हरविंदर सिंह सिख और ग्वालियर के कॉलोनाइजर सतीश बघेल मिलकर बना रहे थे।

ये भी पढ़ें – Dabra News : शिक्षक का अपहरण, बीस लाख रुपये की फिरौती मांगी

तहसीलदार दीपक शुक्ला की मौजूदगी में प्रशासनिक अमले ने अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। बताया जा रहा है कि ये अभी तक की एमपी की सबसे बड़ी अवैध कॉलोनी है जिस पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। तहसीलदार दीपक शुक्ला का कहना है कि ग्राम कर्रा के सर्वे क्रमांक 477 एवं उससे लगे हुए सर्वे नंबरों पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी जिसे तोड़ दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”714729032″]

[dgv_vimeo_video id=”714718985″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews