अरुण यादव ने की अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज की निंदा, बोले- BJP सरकार सिर्फ मूर्ख बना रही, कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा में हो रही देरी के सवाल परअरुण यादव ने कहा कि हमारे अध्यक्ष जीतू पटवारी सभी वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर रहे हैं वे जल्दी ही प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित करेंगे ।
Arun Yadav

Arun Yadav’s target on BJP government: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता , पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कर्मचारियों को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया है, उन्होंने भोपाल में धरना दे रहे अतिथि शिक्षकों पर किये गए पुलिस लाठी चार्ज की निंदा की, अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

ग्वालियर आये अरुण यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पिछले 20 सालों से मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को मूर्ख और मूर्ख और सिर्फ मूर्ख बनाने का काम कर रहीं है, जब जब चुनाव का मौका आया शिवराज सरकार ने बड़े बड़े वाडे किया, चाहे नियमितकरण का मामला हो, शिक्षा कर्मी हो नर्सिंग स्टाफ हो अन्य विभागों के कर्मचारियों के पदोन्नति का मामला हो, सरकार ने सिर्फ कर्मचारियों को मूर्ख बनाने का काम किया है।

अतिथि शिक्षकों पर किया अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे  

अरुण यादव ने कहा जिस बेरहमी के साथ अतिथि शिक्षकों के साथ मारपीट की गई है वह निंदनीय है, सरकार से हम कहना चाहते हैं कि आप बार-बार झूठ का पुलिंदा प्रदेश की जनता और कर्मचारियों के सामने प्रस्तुत करते हो लेकिन कुछ करते नहीं है, मुख्यमंत्री इस पर संज्ञान लें ,अतिथि शिक्षकों के साथ जो अन्याय किया है हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रदेश के तीनों उपचुनाव जीतने का दावा 

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा में हो रही देरी के सवाल परअरुण यादव ने कहा कि हमारे अध्यक्ष जीतू पटवारी सभी वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर रहे हैं वे जल्दी ही प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित करेंगे, प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के सवाल पर अरुण यादव ने विजयपुर सहित बीना और बुदनी तीनों सीटों पर जीत का दावा किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews