थाने में रिश्वत लेते ASI और सिपाही गिरफ्तार, कोर्ट में चालान पेश करने मांगी रिश्वत

थाने में रिश्वत लेते ASI और सिपाही गिरफ्तार, कोर्ट में चालान पेश करने मांगी रिश्वत

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| लोकायुक्त पुलिस ने थाने में रिश्वत लेते हुए ASI और कोर्ट मुंशी(सिपाही) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ASI धोखाधड़ी के आरोपी का कोर्ट में चालान पेश करने के बदले आरोपी की पत्नी से चार हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

लोकायुक्त प्रभारी आराधना डेविस के मुताबिक फरियादी पुष्पा तोमर ने शिकायत की थी कि उसके पति को ग्वालियर थाने ने 420 के एक प्रकरण में 4 जून को गिरफ्तार किया था लेकिन पुलिस कोर्ट में चालान पेश नहीं कर रही थी। जब विवेचना अधिकारी ASI आरपी गुनकर से फरियादी ने बात की तो कोर्ट में चालान पेश करने के बदले ASI आरपी गुनकर ने 4 हजार रुपये की रिश्वत मांगी । 13 जुलाई को फरियादी 1500 रुपये दे चुकी थी । हमने उसे बाकी बचे 2500 रुपये देने के लिये ASI ने थाने बुलाया । जिसकी सूचना पर हम भी वहाँ मौजूद थे। ASI ने जैसे ही 2500 रुपये अपनी जेब में रखे उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया । इसी दौरान थाने में मौजूद कोर्ट मुंशी(सिपाही) मुकेश ने भी फरियादी से 500 रुपये की रिश्वत ली। दोनों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews