ग्वालियर में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला पकड़ी, पुरुष मित्र भी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस महिला का पूरा डेटा जाँच कर रही है और महिला के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और उसे ग्वालियर पहुंचाने वाले कनेक्शन की कड़ियाँ जोड़ने की कोशिश कर रही है।
Bangladeshi woman arrested Gwalior

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने पकड़ा है पूछताछ में उसके पास भारत में आने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला,  वो गैरकानूनी तरीके से रह रही थी, पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि ये एक दलाल की मदद से भारत आई और फिर ग्वालियर पहुंच गई, पुलिस ने उसके पुरुष मित्र को भी हिरासत में लिया है, पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

एडिशनल एसपी विदिशा डागर ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने अवैध रूप से ग्वालियर में रह रही एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है और उससे उसके यहाँ रहने के बारे में पूछताछ की जा रही है, उन्होंने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरी कालोनी में एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला एक फ्लैट में रह रही है।

महिला के पास नहीं मिले भारत में रहने के वैध दस्तावेज  

उन्होंने कहा कि सूचना के बाद पुलिस उस फ़्लैट पर गई और महिला से पूछताछ की और पहचान सम्बन्धी और भारत में आने के वैध दस्तावेज मांगे लेकिन महिला भारत में आने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला केवल वो अपना बर्थ सर्टिफिकेट दिखा सकी जिससे उसके बांग्लादेशी नागरिक होना प्रमाणित हुआ, उसके बाद उसे पुलिस थाने लेकर आ गई।

ग्वालियर कनेक्शन मालूम करने में जुटी पुलिस 

एडिशनल एसपी ने बताया कि महिला और उसके साथ हिरासत में लिए गए पुरुष से उसका ग्वालियर में कनेक्शन पूछा जा रहा है, उनके मोबाइल रिकॉर्ड चैक किये जा रहे है, उन्होंने कहा कि महिला ने बताया कि वो एक साल से ग्वालियर में रह रही थी इसलिए उसका एक साल का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है इस दौरान वो किन किन से मिली, क्या काम किया, पुलिस विस्तार से पता लगा रही है।

दलाल की मदद से भारत पहुंची महिला 

पुलिस की शुरूआती पूछताछ में सामने आया है कि महिला बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दलाल अनीस शेख की मदद से भारत पहुंची और किसी अन्य युवक के जरिये ग्वालियर पहुंची और गोविन्दपुरी में किराये के फ़्लैट में रहने लगी , महिला के देह व्यापार में शामिल होने की जानकारी सामने आई है लेकिन पुलिस का कहना है कि ये जाँच का विषय है कि महिला इस काम में लिप्त थी कि नहीं?

पुलिस कर रही मोबाइल डेटा की जाँच 

पुलिस को महिला के मोबाइल से की संदिग्ध नंबर मिले है बांग्लादेश में लगातार संपर्क का डेटा मिला है चैट मिलीं है पुलिस उसका पूरा डेटा जाँच कर रही है और महिला के भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और उसे ग्वालियर पहुंचाने वाले कनेक्शन की कड़ियाँ जोड़ने की कोशिश कर रही है, पुलिस को ये भी पता चला है ये महिला ग्वालियर के अलावा अन्य शहरों में भी रह चुकी है, पुलिस मालूम कर रही है कि इसके साथ ऐसे कितने और बांग्लादेशी नागरिक हैं जो भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1134832618″]

[dgv_vimeo_video id=”1134845649″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews