सावधान, ऑनलाइन जॉब के नाम पर आपके साथ भी हो सकती है ठगी, पीड़ित युवती ने की पुलिस में शिकायत

सावधान, ऑनलाइन जॉब के नाम पर आपके साथ भी हो सकती है ठगी, पीड़ित युवती ने की पुलिस में शिकायत

Gwalior News : ऑनलाइन ठगी करने वाले ठग इतने शातिर होते हैं कि वो अपनी बातों में उलझाकर किसी को भी झांसे में ले लेते हैं और फिर उसका बैंक एकाउंट खाली कर देते हैं, सरकारी स्तर पर सामाजिक स्तर पर हर तरह से लोगों को सावधान रहने की समझाइश दी जा रही है फिर भी लोग इन साइबर ठगों का निशाना बन रहे हैं। ग्वालियर में भी आज एक युवती ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत पुलिस में की है।

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया के मुताबिक जन सुनवाई में एक युवती पहुंची थी उसने बताया कि उसको जॉब की जरुरत थी उसके पास ऑनलाइन जॉब का ऑफर आया, उसे बबताया गया कि आपको प्रोसेसिंग और रजिस्ट्रेशन फ़ीस देनी होगी फिर आपको जॉइनिंग लेटर मिलेगा और आप घर बैठे ही काम करेंगी।

युवती ऑनलाइन ठगों की बातों में आ गई, ठगों ने इस दौरान युवती के एकाउंट से करीब 70 हजार रुपये निकाल लिए, उसे जब ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने उस नंबर पर बात करने की कोशिश की तो कोई संपर्क नहीं हुआ, युवती ने पुलिस में शिकायत की है, पुलिस ने क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”784556679″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews