कोरोना कर्फ्यू में भी जारी था सट्टे का खेल, तीन थानों की पुलिस ने की रेड, 17 लोग हिरासत में

कोरोना कर्फ्यू में भी जारी था सट्टे का खेल, तीन थानों की पुलिस ने की रेड, 17 लोग हिरासत में

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना कर्फ्यू में भी शहर के कुख्यात सटोरिया समीर सट्टा खिला रहा था। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो तीन थानों की संयुक्त टीम ने समीर के अड्डे पर छापा मारा । पुलिस को समीर के अड्डे पर 17 लोग मिले जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।

एडिशनल एसपी (IPS) हितिका वासल के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कंपू थाना क्षेत्र में निंबालकर की गोठ में एक जगह सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना के बाद उन्होंने थाना कंपू, थाना इंदरगंज और थाना झांसी रोड को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश दिये। टीम जब निंबालकर की गोठ पहुंची तो ये शहर के कुख्यात सटोरिये समीर का अड्डा था। पुलिस को यहाँ 17 लोग मिले जिसमें से 4 लोग सट्टा खिलाने वाले और शेष सट्टा खेलने वाले थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी में पुलिस को समीर के अड्डे से सट्टे की पर्चियाँ हिसाब किताब के रजिस्टर, और 20800 रुपये नगद बरामद हुए। एडिशनल एसपी हितिका वासल का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को जा रही है साथ ही मुख्य आरोपी समीर की तलाश जारी है जल्दी ही वो भी पकड़ा जायेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews