फर्जी लोन एप में फंसकर हो रहे साइबर फ्रॉड के शिकार, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

फर्जी लोन एप में फंसकर हो रहे साइबर फ्रॉड के शिकार, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। इंटरनेट के बढ़ते प्रयोग के चलते साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) के मामले भी बहुत बढ़ गए हैं। साइबर ठग रोज नए नए तरीके निकालकर लोगों की गाढ़ी कमाई को एक क्लिक में लूट लेते हैं, ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरत सावधान रहने की है। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने इसे लेकर एक एडवाइजरी जारी की है।

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में मोबाइल एप से लोन लेने के दौरान ठगी से सम्बंधित 65 शिकायत दर्ज हुई हैं। जिसमें साइबर ठग ने इन लोगों के साथ फ्रॉड किया है। उन्होंने बताया कि इस समय इंटरनेट पर बहुत से मोबाइल एप है जो आपको लोन देते हैं।

ये भी पढ़ें – जब छुटकू हाथी ने पानी में किया छई छप्पा छई, देखिये वीडियो

लोग लालच में आ कर बिना जाने परखे इस एप को मोबाइल में डाउन लोड कर लेते हैं, डाउन लोडिंग के समय बिना पढ़े ही लोग एक्सिस करते जाते हैं जिससे वो आपका पर्सनल डाटा चोरी कर लेता है फिर वो आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में जुड़े लोगों से पैसा मांगते हैं।

ये भी पढ़ें – भारत के राष्ट्रपति को “राष्ट्रपति” क्यों कहा जाता है? जानिए इसका इतिहास

उन्होंने कहा कि कई बार ये ठग कुछ अश्लील मैसेज या पिक्चर लोन लेने वाले के परिचितों को भेजते हैं अथवा लोन लेने वाले के ऊपर दबाव बनाकर कई गुना ज्यादा पैसा वसूलते हैं। इसलिए ऐसे एप से सावधान रहने की जरुरत है।  एडिशनल एसपी ने कहा कि बिना जाने परखे कोई भी एप डाउन लोड नहीं करें। वर्ना आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”734986739″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews