
Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील से एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है जहाँ किसानों के साथ फर्जी व्यापारी लाखों रुपए की ठगी कर रफू चक्कर हो गए तब सभी किसान इकट्ठे होकर न्याय के लिए भितरवार थाने पहुंचकर किसानों ने व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला
किसान अनिल बाथम ने बताया कि दतिया और झांसी से आए कुछ व्यापारियों नें यहां उनकी धान खरीदी कर उनके साथ धोखाधड़ी की है व्यापारियों ने उनकी धान खरीदी और उनकी फसल का पूरा पैसा लेकर भाग गए है जिसकी सभी किसानों ने आवेदन देकर भितरवार थाने में शिकायत भी की थी। आगे उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले उनकी कुछ गाड़ियां जप्त कर ली थी और थाने में रखवा दी गई थी लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी गाड़ियां छोड़ दी गई और उन्हें पुलिस के द्वारा भी कोई न्याय नहीं मिला।
[dgv_vimeo_video id=”900544776″]
किसान अरविंद सिंह राणा ने भी बताया कि कुछ व्यापारियों ने उनकी फसल खरीदी जिसमें 25 किसानों ने अपनी फसल व्यापारियों को बेची थी जब कुछ समय बाद व्यापारियों ने फसल के पैसे अदा नहीं किए तब सभी किसानों ने मिलकर भितरवार थाने में आवेदन दिया था लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई ना ही उन्हें कोई न्याय मिला फसल की रकम लगभग 23 लाख रुपए है। जो व्यापारी लेकर भाग गए जिसकी शिकायत कर आज भितरवार थाने में आकर सभी किसानों ने मिलकर व्यापारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”900542281″]
