मासूम से कराया भूमिपूजन, विधायक बोले आपका खयाल रखना मेरी जिम्मेदारी

मासूम से कराया भूमिपूजन, विधायक बोले आपका खयाल रखना मेरी जिम्मेदारी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने वार्ड 35 में काजल टॉकीज के पास, सूबे की गोठ में विधायक निधि से लगभग सवा 9 लाख रुपये की राशि से बनाई जा रही सड़क का भूमि पूजन नन्हीं कन्या कुमारी यावी से करवाया। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक श्री पाठक ने वहां उपस्थित बुजुर्गों का माला पहनाकर सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।

अपनी विधानसभा के लोगों के लिए खुद को बेटा बताने वाले और इस कर्तव्य को निभाने वाले कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने सूबे के गोठ के लोगों की ना सिर्फ समस्या सुनी बल्कि उसे पूरा भी कर दिया। विधायक ने हरिहर मंदिर चौक के पास सड़क निर्माण की शुरुआत की। उन्होंने खुद भूमिपूजन ना करते हुए एल छोटी बच्ची से पूजन करवाया और अपने हाथों से बुजुर्गों को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने क्षेत्रीय लोगों को भरोसा दिलाया कि मेरे क्षेत्र की जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान करना मेरी प्राथमिकता में शामिल है और मैं हरसंभव इसे पूरा करूँगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद विधायक श्री पाठक ने वार्ड 35 में लगभग 3-4 घंटे पैदल घूम कर लोगों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं का तत्काल समाधान किया एवं जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हो सकता था उन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक श्री पाठक के साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नाजिम भाई, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं राकेश शर्मा सहित तमाम क्षेत्रीय बुजुर्ग एवं आम जन उपस्थित थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews