
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। दिवाली से पहले ग्वालियर जिला प्रशासन ने बड़ी मात्रा में मावा (Mawa Seized) जब्त कर लिया। मावा एक सूने मकान में छिपाकर रखा गया था । प्रशासन के साथ मौजूद पुलिस फ़ोर्स ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। बताया गया है कि ये मावा भिंड से लाकर यहाँ स्टॉक किया गया था और भोपाल भेजा जा रहा था , फ़िलहाल प्रशासन जब्त मावे के सेम्पलिंग करवा रहा है।
ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने जनकगंज थाना क्षेत्र के तिघरा रोड पर एक सूने मकान में छिपाकर रखे गए करीब 16 क्विंटल मावा जब्त किया है। सूचना पर प्रशासन ने पुलिस फ़ोर्स(Gwalior Police), ड्रग और फ़ूड विभाग की टीमों के साथ छापा मारा तो मकान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें – अवकाश निरस्त किये जाने के आदेश से कर्मचारी आक्रोशित, दी ये चेतावनी
वहां मौजूद मावे को गाड़ी में लोड करने वाले श्रमिकों ने मावे को भूसे के ढेर में छिपाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उनका ये प्रयास विफल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम अशोक चौहान के मुताबिक लगभग 16 क्विंटल मावा जब्त किया गया है। इसपर कुछ व्यापारियों के नाम है उन्हें बुलाया गया है, मकान मिल्क को भी बुलवाया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”762586968″]
[dgv_vimeo_video id=”762587208″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

