
Gwalior News : ग्वालियर के आबकारी विभाग ने आज अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त कर उसे नष्ट किया। आबकारी विभाग की टीमों ने छापा मारते हुए जंगल में बन रही हाथ भट्टी शराब और गुड़ लहान को नष्ट कर दिया।
क्या है पूरा मामला
आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी मनीष द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, उपायुक्त आबकारी ग्वालियर संभाग नरेश कुमार चौबे, सहायक आयुक्त आबकारी संदीप शर्मा के निर्देश पर आज आबकारी विभाग की टीमों ने डबरा और भितरवार के गांवों में छापा मारा, उन्होंने बताया कि एक टीम ने दुबा दुबई ,लाल दंगा में विवेक पटसारिया के नेतृत्व में बल भेजकर कार्रवाई की और उनके नेतृत्व में मोहनगढ़, चक मियांपुर, गोहिंदा आदि क्षेत्रों में दबिश देकर संयुक्त रूप से लगभग 45000 किलोग्राम गुड़ लहान और 200 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की और नष्ट किया, घटना स्थल से आरोपी फरार हो गए आबकारी विभाग ने 10 प्रकरण कायम किए।
[dgv_vimeo_video id=”896935486″]
[dgv_vimeo_video id=”896935618″]
उन्होंने बताया कि बरामद किए गए एवं निष्क्रिय किए गए मदिरा तथा गुड़ लहान की कीमत लगभग 45 लाख 60 हजार आंकी गई है।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”896935283″]
