ग्वालियर एसपी का बड़ा एक्शन, टी आई सहित दो आरक्षक लाइन अटैच, ये है पूरा मामला

ग्वालियर एसपी का बड़ा एक्शन, टी आई सहित दो आरक्षक लाइन अटैच, ये है पूरा मामला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर एसपी अमित सांघी (Gwalior SP Amit Sanghi) ने एक आदेश जारी कर महाराजपुरा थाने के टीआई प्रशांत यादव सहित दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।

यह भी पढ़े…मिलादुन्नबी-बुरहानपुर में अदा की नदी किनारे विशेष नमाज, एक साथ झुके हजारों सर, देखें वीडियो

एसपी अमित सांघी के आदेश के मुताबिक आवेदक नीरज सिंह, राकेश श्रीवास, राम शरण सिंह उर्फ मुटई तोमर ने एक शिकायती आवेदन उनको प्रस्तुत किया था जिसकी जांच एडिशनल एसपी शहर ( मध्य) को सौंपी गई है। शिकायती आवेदन पत्र की प्रकृति एवं उल्लेखित तथ्यों को ध्यान में रखते हुए टी आई महाराजपुरा थाना प्रशांत यादव, आरक्षक महराज पुरा थाना कुलदीप तोमर और आरक्षक महाराज पुरा थाना विजय बघेल को पुलिस लाइन अटैच किया जाता है।

यह भी पढ़े…धनतेरस पर बदलेगी ग्रहों की दशा, इन 4 राशियों का होगा भाग्योदय, होगा बंपर लाभ, जानें यहाँ

उधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला किसी जमीन से जुड़ा हुआ है। टी आई और आरक्षक आवेदकों को परेशान कर रहे थे जिसकी शिकायत आवेदकों ने अपने वकील के माध्यम से एसपी को की है जिसके आधार पर एसपी ने ये कड़ा एक्शन लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews