कांग्रेस का बड़ा हमला- “शिवराज जी आप झूठ बोलने में “भारत रत्न” हैं

कांग्रेस का बड़ा हमला- “शिवराज जी आप झूठ बोलने में “भारत रत्न” हैं

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। उपचुनावों (By-election) की जंग अब तेज होती जा रही है। भाजपा और कांग्रेस (BJP and Congress) के नेता एक दूसरे के बयानों पर पैनी नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के एक बयान पर कांग्रेस ने हमला किया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा कि “शिवराज जी, झूठ बोलने में आप “भारत रत्न” हैं।

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अब चुनावी मोड में आ चुकी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के सभी नेता भाजपा की 15 साल की सरकार और कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में अंतर बता रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है वहाँ करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। उधर कांग्रेस भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के वादों को झूठा बता रही हैं और प्रमाण के साथ जनता के बीच जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान पर बाद हमला किया है। मुख्यमंत्री ने भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए सभी संविदा कर्मियों को शीघ्र नियमित करने का ऐलान किया। मिश्रा ने मुख्यमंत्री के बयान और, 2013 के भाजपा के जन संकल्प पत्र को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि “क्या हुआ तेरा वादा.. शिवराज जी आप झूठ बोलने में भारत रत्न हैं। 2013 के चुनावी जन संकल्प में आपने विद्युत वितरण कंपनियों सहित अन्य विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की बात कही थी। क्या हुआ ” झूठा कौन”… ?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews