इस जिले में कोरोना का कोहराम, एक दिन में सामने आये डबल सेंचुरी के करीब पॉजिटिव मरीज

इस जिले में कोरोना का कोहराम, एक दिन में सामने आये डबल सेंचुरी के करीब पॉजिटिव मरीज

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| Gwalior Corona News जिले में कोरोना कोहराम के हालात पैदा करने लगा है। रविवार को 111 पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद सोमवार को आंकड़ा डबल सेंचुरी के करीब पहुँच गया। सोमवार रात को जारी हेल्थ बुलेटिन में जिला प्रशासन ने पॉजिटिव मरीजों की संख्या 191 बताई।

जिला प्रशासन ने सोमवार की रात जारी हेल्थ बुलेटिन में जानकारी दी कि कुल 1064 सेम्पलों की जांच की गई जिसमें 191 पॉजिटिव मरीज सामने आये, इस आकड़े को मिलाकर कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1207 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में कुल एक्टिव के 610 बचे हैं। उधर पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद कंटेनमेंट एरिये भी बढ़ रहे हैं। अभी तक 308 कंटेनमेंट एरिया बने हैं जिले में जिसकी संख्या अब और बढ़ जायेगी।

4 जुलाई से बढ़ना शुरू हुआ है पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा

लॉक डाउन 2 लागू होने के बाद ग्वालियर जिले में 4 जुलाई से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में आई तेजी थम नहीं रही है। 4 जुलाई को 65 पॉजिटिव, 5 जुलाई को 55पॉजिटिव, 6 जुलाई को 61 पॉजिटिव, 7 जुलाई को 69 पॉजिटिव, 8 जुलाई को 59 पॉजिटिव, 9 जुलाई को 63 पॉजिटिव 10 जुलाई को 60 पॉजिटिव, 11जुलाई को 17 पॉजिटिव, 12 जुलाई को 111 और आज 13 जुलाई को 191 पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं । इन बढ़ते आंकड़ों ने जिला प्रशासन के साथ साथ शहर के लोगों की भी नींद उड़ा दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews