MP में बड़े SEX RACKET का पर्दाफाश, 5 महिला-पुरुष गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान भी जब्त

sex racket

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। साल 2021 की आखिरी दिन 31 दिसंबर की रात ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने एक छापा मार कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यहाँ से चार महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। तलाशी में पुलिस को गेस्ट हाउस से आपतिजनक सामग्री भी मिली है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, DA-DR में 3% की बढोतरी, एरियर का भी मिलेगा लाभ

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक (Gwalior SP) अमित सांघी को सूचना मिल रही थी कि शहर में सेक्स रैकेट चलाये जा रहे है। शुक्रवार 31 दिसंबर को एसपी ग्वालियर को मुखबिर से सूचना मिली कि पड़ाव थाना क्षेत्र में लक्ष्मणपुरा मौहल्ला स्थित पाठक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के बाद एसपी ने एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोटिया, डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एसपी का निर्देश मिलते ही अधिकारियों ने प्लानिंग की और थाना प्रभारी अजाक संतोष मिश्रा और थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता को पाठक गेस्ट हाउस पर भेजा गया।

इसके बाद टीम ने एक सिपाही को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा। सूचना की तस्दीक होने के बाद इशारा मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने पाठक गेस्ट हाउस पर छापा मारकर गेस्ट हाउस के मैनेजर को चार महिलाओं सहित आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। गेस्ट हाउस की तलाशी लेने पर कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया, पकड़े गये पुरुष एवं महिलाओं की तलाशी लेने पर उनके पास से नगद रुपये व काॅन्डोम के पैकेट बरामद किये गये।

यह भी पढ़े.. केन्द्र की इस योजना का MP को भी मिलेगा लाभ, लगेंगे प्री-पेड स्मार्ट मीटर, जानें विशेषता

पूछताछ में पता चला कि गेस्ट हाउस के मालिक द्वारा बाहर से लड़कियां बुलाकर अनैतिक देह व्यापार के लिये ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाती थीं। पुलिस दबिश के दौरान गेस्ट हाउस का मालिक मौका देखकर दूसरे गेट से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों से गेस्ट हाउस के मालिक के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews