कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, DA-DR में 3% का इजाफा, एरियर का भी मिलेगा लाभ

2000 Rupee Note Exchange,

भुवनेश्वर, डेस्क रिपोर्ट।7th Pay Commission. यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा के बाद अब ओडिशा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों (Odisha government employees and pensioners)  को बड़ी सौगात मिली है।ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों का 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की है।इस इजाफे के बाद DA/DR 28 प्रतिशत से बढ़कर 31 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू होगी और इसका लाभ प्रदेश के 7.5 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को मिलेगा।राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान डीए को 11 प्रतिशत बढ़ाकर कुल 28 प्रतिशत कर दिया था।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, अब मिलेगा 15 लाख का मुआवजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha Chief Minister Naveen Patnaik) ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नए साल का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत वृद्धि (DA/DR 3%) का ऐलान किया है, जिसके बाद महंगाई भत्ता  (dearness allowance) और राहत 28 प्रतिशत से बढ़कर केन्द्र के समान 31 प्रतिशत हो गई है। इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।यह वृद्धि एक जुलाई 2021 से लागू होगी।

यह भी पढ़े.. केन्द्र की इस योजना का MP को भी मिलेगा लाभ, लगेंगे प्री-पेड स्मार्ट मीटर, जानें विशेषता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इसके साथ ही ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का एरियर देने का भी फैसला किया, कर्मचारियों को जनवरी 2016 से अगस्त 2017 के बीच बढ़े हुए वेतन का 50 प्रतिशत बकाया मिलेगा।चुंकी जनवरी 2016 से अगस्त 2017 की अवधि के लिए उनके बढ़े हुए वेतन का 50 प्रतिशत पहले ही प्राप्त हो चुका है। इस फैसले का लाभ राज्य के 6 लाख कर्मचारियों को होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews