BJP Manifesto : पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- गारंटी और मोदी एक दूसरे के पूरक हो गए हैं, मोदी एक विश्वसनीयता का नाम है 

BJP Manifesto Narottam Mishra

BJP Manifesto : पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के संकल्प पत्र और कांग्रेस के संकल्प पत्र की तुलना की, उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र को राष्ट्रवाद की झलक दिखाने वाला बताया वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग और शरियत की तरफ ले जाने वाला घोषणा पत्र बताया।

गारंटी और मोदी एक दूसरे के पूरक हो गए हैं   

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज गारंटी एक शब्द ऐसा शब्द हो गया है कि ये मोदी शब्द का पूरक हो गया है , आप गारंटी बोलोगे तो मोदी जी का चेहरा आँखों के सामने आएगा और मोदी जी का चेहरा देखोगे तो गारंटी शब्द सामने आयेगा, एक विश्वसनीयता का नाम हो गया है नरेंद्र मोदी।

मोदी जी वतन के लिए विपक्ष मटन के लिए जीने वाले लोग  

उन्होंने कहा कि आप मोदी जी का कार्यकाल देंखेंगे तो समझ आएगा कि मोदी जी वतन के लिए जीने वाले व्यक्ति है और जैसा नौदुर्गा में फोटो वायरल किये उसे देखकर कह सकते हैं कि विपक्ष मटन के लिए जीने वाले लोग हैं, उन्होने कटाक्ष किया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में आपको रोम नजर आयेगा और भाजपा के अन्तकरण में झांकोगे तो राम नजर आयेगा, हमने जो कहा वो करके दिखा दिया और  जो कह रहे हैं वो भी करके दिखा देंगे ये विश्वास भाजपा के साथ है।

विपक्ष की घोषणाओं पर नरोत्तम मिश्रा का तंज 

नरोत्तम ने कहा कि विपक्ष की गारंटी कैसे पूरी होगी? एक भी दल सरकार बनाने के लिए नहीं लड़ रहा, बहुमत लाने के लिए नहीं लड़ रहा।  अब बहुमत मिलेगा पता नहीं है, सरकार बनेगी पता नहीं है, प्रधानमंत्री कौन होगा पता नहीं है, गठबंधन वाले सुनेंगे कि नहीं पता नहीं, गठबंधन टिकेगा कि नहीं पता नहीं, सरकार कैसे बनायेंगे ये भी तय नहीं।

भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया 

पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने जो कहा वो करके भी दिखाया, 370 , 35A, ट्रिपल तलाक, राम मंदिर सभी वादे पूरे किये, पीएम मोदी का संकल्प है कि कोई भी गरीब बिना छत के ना रहे इसलिए 4 करोड़ पीएम आवास दिए 3 करोड़ और देंगे, 11 करोड़ लोगों को नल से जल दिया, 12 करोड़ शौचालय बनवाये, 1 करोड़ बहनों को लखपति बनाया, 3 करोड़ को और बनायेंगे, 10 करोड़ बहनों को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन दिए अब पाइप के जरिये घर घर सस्ती गैस पहुंचाएंगे ये मोदी जी की गारंटी है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने वादे और नारे दिए गरीबी हटाने के लेकिन गरबी नहीं गरीब हटा दिए जबकि मोदी जी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर ला दिया अब इससे भी ज्यादा लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर लाने की गारंटी है।

मोदी राज में ही लाल चौक चौक पर तिरंगा फहराना संभव हुआ  

नरोत्तम मिश्रा बोले मनमोहन सरकार के समय दुश्मन हमारे घर में घुसकर हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे और आज हम उसके घर में घुसकर मारते हैं क्योंकि ये मोदी सरकार है उन्होंने पलटा ही कर दिया, पहले दुश्मन आंख दिखाता था लेकिन आज भारत आँख दिखाकर बात करता है और ये मोदी राज में ही संभव हुआ है।

भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्रवाद और कांग्रेस के घोषणा पत्र में शरियत की झलक 

मनमोहन सरकार में कभी कश्मीर के लाल चौक पर भारत का तिरंगा नहीं लहरा पाया लेकिन  मोदी जी के शासन में ऐसा भी हो गया ये है तिरंगे की ताकत। नरोत्तम ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्रवाद की झलक है और कांग्रेस के घोषणा पत्र में शरियत और मुस्लिम लीग की झलक है, इनकी गारंटी है  कि ये 370 वापस लायेंगे ये इनकी सोच है, नरोत्तम बोले मोदी जी के राज में न कोई 2G हुआ न 4G और ना जीजाजी हुआ क्योकि ये इमानदार सरकार है इसीलिए आज जल , थल और नभ में भारत की ताकत दुनिया देख रही है और आगे भी देखेगी।

[dgv_vimeo_video id=”934987554″]

[dgv_vimeo_video id=”934987951″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट    

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews