ग्वालियर चंबल की 34 विधानसभा सीटों के लिए BJP ने रवाना किये प्रचार रथ, पवैया बोले- हम कांग्रेस से 100 कदम आगे

MP Election 2023

MP Election 2023 : भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने आज गुरुवार 19 अक्टूबर को ग्वालियर चंबल संभाग की 34 विधानसभा सीटों के लिए हाईटेक प्रचार रथ रवाना किये, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने ग्वालियर में हरी झंडी दिखाकर रथों को रवाना किया, उन्होंने कहा कि ये रथ जनता के बीच जायेंगे और केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएँगे।

“MP के मन में मोदी” लिखे हाईटेक प्रचार रथों को रवाना करने का मुख्य कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्वालियर , इंदौर, जबलपुर और रीवा में भी किया गया।

पूर्व मंत्री पवैया ने रवाना किये 34 प्रचार रथ 

ग्वालियर में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने रथों को हरी झंडी दिखाई, इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए  उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर और चंबल संभाग की 34 विधानसभा सीटों के लिए डिजिटल रथ रवाना किए गए हैं, जो सभी विधानसभाओ में पहुंचकर केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की जो जन कल्याणकारी योजनाएं हैं जो हमने विकास किए हैं, जो नए मिल के पत्थर गाड़े हैं, उन सबका यशगान करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”875909159″]

ग्वालियर चंबल संभाग की 34 विधानसभा में करेंगे पार्टी की योजनाओं का यशगान 

उन्होंने कहा कि चुनाव के बीच जन-जन तक हमारी योजना पहुंचे, जिसके लिए यह रथ आज रवाना हो रहे हैं और इसका उद्देश्य एक ही है कि जिन लोगों तक पंपलेट, पर्चे नहीं पहुंच पाते हैं, वहां यह रथ पहुंचकर 34 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों को हमारे वचनों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

पवैया का सवाल, कमलनाथ ने भ्रष्टाचार की पावर ऑफ अटॉर्नी किसको दी है

टिकट नहीं मिलने पर भाजपा नेताओं के बागी होने के सवाल पर पवैया ने कहा कि ये सवाल कांग्रेस से कीजिये,  अगर किसी का घर दरक रहा है टिकट होते होते तो वो कांग्रेस का है,  भारतीय जनता पार्टी में संकट नहीं है, कांग्रेस पार्टी में कपड़े फाड़ने के बयान को लेकर पवैया ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने कल कहा है कि कांग्रेस में पावर ऑफ अटॉर्नी बांटी गई हैं, गाली खाने की अटॉर्नी एक किसी को दी गई है और जनता यह जानना चाह रही है कि कमलनाथ जी भ्रष्टाचार की पावर ऑफ अटॉर्नी किसको दी है।

पवैया बोले – प्रचार अभियान में हम कांग्रेस से 100 कदम आगे 

कांग्रेस के भाजपा पर पैसे के दुरुपयोग के आरोप का जवाब देते ही पवैया ने कहा है कि देखिए चुनाव है इसमें कांग्रेस अपना काम कर रही है और मैं समझता हूँ कि प्रचार अभियान में भाजपा कांग्रेस से 100 कदम आगे है,  प्रचार अभियान में हमारे सैनिक हमारे कार्यकर्ता हमारे बूथों के सेनापति अपने मोर्चो पर चुनाव प्रचार का आधा काम कर चुके हैं और कांग्रेस अपना बोरिया बिस्तर भी तैयार नहीं कर पाई है..इसलिए हम कांग्रेस से काफी आगे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”875908949″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews