पुलिस की वर्दी पहन कर रही थी आवास योजना के फ्लैट की बुकिंग, गिरफ्तार

पुलिस की वर्दी पहन कर रही थी आवास योजना के फ्लैट की बुकिंग, गिरफ्तार

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

शहर की महाराजपुरा थाना पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों से तीन तीन हजार रुपए की वसूली कर रही थी। गिरफ्तार महिला का कहना है कि वो नगर निगम मुख्यालय में पदस्थ गौरव नाम के कर्मचारी के कहने पर ये कर रही है। महिला ने पांच लोगों से वसूली करना स्वीकार किया है।

पुलिस के मुताबिक महाराजपुरा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गाँव में कुछ दिनों से एक महिला सिपाही की वर्दी में पहुँच रही थी वो सागरताल के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे ईडब्ल्यूएस फ्लैट की बुकिंग के नाम पर एक फॉर्म भरवा कर तीन तीन हजार रुपए वसूल रही थी। कुछ लोगों को उसपर शक हुआ तो किसी ने पुलिस को शिकायत कर दी। सीएसपी महाराजपुरा रवि गर्ग ने थाने को महिला के खिलाफ कार्रवाई के। आदेश दिए जिसे बाद महिला जैसे ही विक्रमपुर गाँव पहुंची और उसने फॉर्म भरवाने शुरू किये पुलिस ने उसे पकड़ लिए। गिरफ्तार महिला के नाम गीता परिहार है। उसने बताया कि वो पहले नगर रक्षा समिति और सिक्योरिटी एजेंसी में गार्ड का जॉब कर चुकी है। । हजीरा क्षेत्र निवासी इस महिला ने। पूछताछ में बताया कि वो अभी तक पांच लोगों। से 15 हजार रुपए की वसूली की है और ये पैसे नगर निगम मुख्यालय में पदस्थ गौरव नाम के कर्मचारी को दिए है। गीता ने बताया कि वो गौरव के कहने पर ही ये कर रही थी। उसे की कमीशन नहीं मिला जब लोगों को फ्लैट मिल जाते तब कुछ रुपए उसे दिए जाते। बहरहाल पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है और नगर निगम में गौरव नाम के कर्मचारी की भूमिका की तलाश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews