लापता बालक का सुराग नहीं, मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने में था एक्सपर्ट, परिजनों ने बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई

मासूम प्रिंस की माँ सीमा देवी का कहाँ है उनका बेटा 7 दिन से लापता है वो संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों के संपर्क में उन्हें चिंता है कहीं उनके बेटे के साथ कुछ गलत न हो जाये।
Minor played online game Free Fire missing

Minor played online game Free Fire missing

मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने का शौक बच्चों को कब इसका आदी बना देता है ये तब मालूम चलता है जब बच्चा कोई ऐसी हरकत करता है जिससे उसकी अपेक्षा नहीं की जा सकती, कई बार बच्चा इतना बड़ा कदम उठा लेता है कि माता पिता और परिवार के लोगों की सांसें अटक जाती हैं ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है, नाबालिग लड़का 7 दिन से लापता है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की मेहरा कालोनी के पास रहने वाली सीमा देवी अपने 15 साल के बेटे प्रिंस के गायब होने से परेशान है उनके आंसू नहीं थम रहे, प्रिंस 30 जून से गायब है वो बिना कुछ बताये घर से निकल गया फिर वापस नहीं लौटा, उन्होंने सब जगह तलाश कर लिया प्रिंस कहीं नहीं मिला, पुलिस थाने में भी शिकायत की लेकिन पुलिस अभी तक प्रिंस का पता नहीं लगा पाई , आज वे परिजनों और मोहल्ले के लोगों  के साथ एसपी ऑफिस गई और मामले की जाँच क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की।

30 जून से गायब प्रिंस का कोई सुराग नहीं 

सीमा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उनका प्रिंस 30 जून से घर से गायब है वो सुबह 8 बजे अचानक घर से बिना कुछ बताये चला गया, हमें पड़ोसियों से, रिश्तेदारों से पूछताछ की, आसपास सब जगह तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला, उन्होंने थाटीपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है लेकिन पुलिस अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई।

फ्री फायर गेम का एक्सपर्ट था 15 साल का प्रिंस 

सीमा देवी ने आवेदन में बताया कि उनका बेटा मोबाइल पर फ्री फायर ऑनलाइन गेम खेलता था जब उसके दोस्तों से पता किया  तो मालूम चला कि प्रिंस पिछले 8 साल से ये ऑनलाइन गेम खेल रहा है और इसमें एक्सपर्ट है उसके कई लोगों से संपर्क हैं जिनके साथ वो गेम खेलता था, जब उसका मोबाइल चैक किया गया उसमें कई नाम वाले आईडी दिख रहे हैं व्हाट्स एप चैट, व्हाट्स एप कॉल दिख रही हैं, मोबाइल में ट्रांजिक्शन आईडी  भी दिख रही हैं।

माँ की आशंका कोई बहला फुलाकर ले गया है 

सीमा देवी ने कहा हमें मालूम चला है कि प्रिंस दूसरे राज्यों के लोगों के संपर्क में था जो ये गेम खेलते थे, चूँकि प्रिंस एक्सपर्ट था तो हमें किसी ने बताया कि उसकी आईडी कीमती थी उसके दोस्तों के बीच आईडी बेचने की बात भी कई बार हुई है इसलिए हमें आशंका है कि कोई उसे पैसों का लालच देकर या बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है, सीमा देवी ने कहा थाटीपुर पुलिस सात दिन में उसे नहीं ढूंढ पाई इसलिए हमारा निवेदन है कि क्राइम ब्रांच को ये जाँच सौंप दी जाये जिससे हमारा प्रिंस जल्दी मिल जाये।

सीसीटीवी में नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठता दिखा 

थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र चौहान ने कहा प्रिंस के गायब होने की शिकायत दर्ज की गई है पुलिस ने सीसीटीवी तलाशे हैं उसके मुताबिक ये घर से अकेला गया है और रेलवे स्टेशन पर केरला से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठकर गया है , फ्री फायर गेम खेलने वाले उसके दोस्तों से बात की गई है, मामले की जाँच जारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews