बसपा प्रत्याशी की जमानत याचिका ख़ारिज, जेल में ही रहना होगा

BSP-candidate's-bail-plea-dismissed--Be-in-jail

ग्वालियर । बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी बलवीर सिंह कुशवाहा की जमानत याचिका न्यायालय ने ख़ारिज कर दी है। फिलहाल बलवीर सिंह कुशवाह को जेल में ही रहना होगा। गौरतलब है कि हत्या की कोशिश के मामले में 2017 से फरार चल रहे बलवीर सिंह को बहोड़ापुर पुलिस ने 4 दिन पहले गिरफ्तार किया था। उनपर नीलेश पांडे नामक व्यक्ति को 11 नवम्बर 2017 को गोली मारने का आरोप है। ये आरोप फरियादी नीलेश ने ही लगाये हैं।

उधर कुशवाह का कहना है कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। फ़िलहाल कुशवाहा की पत्नी ममता कुशवाह ने अभी BSP प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है । मंगलवार को जेल बलवीर सिंह के नामांकन भरने पर फैसला होगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews