पेरोल पर छूटे बंदी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पेरोल पर छूटे बंदी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर सेंट्रल जेल (Gwalior Central Jail) से पेरोल पर छूटे एक बंदी पर चार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी, सरिये, डंडों से पीट पीट कर उसके शरीर की कई हड्डियाँ तोड़ दी और उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए।

डीएसपी विजय सिंह भदौरिया (DSP Vijay Singh Bhadoriya) ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल से पेरोल पर छूटे बंदी धर्मेंद्र कुशवाह पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उसके भाई ने पुलिस को बताया कि जब वे तेली की बजरिया से जा रहे थे तभी चार लोगों ने धर्मेंद्र पर लाठी, सरिये और डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते धर्मेंद्र की बेरहमी से पिटाई की और उसे अधमरा छोड़कर भाग गए शिकायत के बाद जनकगंज थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घायल बंदी को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बेरहमी से पिटाई के चलते बंदी धर्मेंद्र कुशवाह के शरीर की कई हड्डियाँ टूट गई हैं। बंदी धर्मेंद्र कुशवाह धारा 302 के तहत हत्या के आरोप में ग्वालियर जेल में बंद है अभी वो पेरोल पर है उसकी पेरोल अवधि 31 जनवरी को पूरी हो रही है उसे 01 फरवरी को ग्वालियर सेंट्रल जेल में अपनी आमद दर्ज करानी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews