Gwalior में लव जिहाद का मामला सामने आया, आरोपी ने किया जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और परिचित वकील के साथ थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।
Gwalior

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां आरोपी 3 साल से पीड़िता के साथ रेप कर रहा था। इस दौरान पीड़िता को धर्मांतरण कराने की भी आरोपी द्वारा कोशिश की जा रही थी। वहीं गुरुवार को आरोपी के परिवार जनों ने पीड़िता के साथ मारपीट की, जिसके बाद पीड़िता की फरियाद पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा आरोपी

दरअसल, पूरा मामला ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामोजी का पुरा इलाके का बताया जा रहा है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी था, जोकि पीड़िता को बहला फुसलाकर एक किराए के कमरे में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आरोपी का नाम शाबिर खान बताया जा रहा है, जिस पर पीडिता के द्वारा कई गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि शाबिर खान उसे जबरन रमजान के समय नमाज पढ़वाने की कोशिश करवाता था। साथ ही पीड़िता को गाय का मांस खिलाने की भी कोशिश कर रहा था। इसके अलावा आरोपी शाबिर पीड़ित महिला के आए दिन मारपीट करता था।

[dgv_vimeo_video id=”939639817″]

पीड़िता के पिता के व्यापार से नाराज था आरोपी

पीड़िता के पिता टेंट हाउस का काम करते हैं। वो हर साल नव दुर्गा में माता का दरबार जगह-जगह पर सजाने का काम करते हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इस बात से नाराज आरोपी ने पिता से बदला लेने के लिए उसकी लड़की को फंसाकर उसके साथ अत्याचार करता था। इसके अलावा आरोपी दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”939640127″]

तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और परिचित वकील के साथ थाने में पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शाबिर खान के साथ 3 लोगों के खिलाफ रेप, धर्मांतरण और मारपीट के कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे है। हालांकि पुलिस सभी आरोपियों की जांच में जुट चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”939640343″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews