
Gwalior News : देवर और भाभी का रिश्ता पवित्र रिश्ता माना जाता है, भाभी देवर में अपना छोटा भाई और देवर भाभी में अपनी माँ का रूप देखता है, हिंदी फिल्मों में ऐसी बहुत सी कहानियां देखने को मिलती भी हैं लेकिन ग्वालियर में देवर भाभी सेजुड़ा एक अलग तरह का मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी आश्चर्य में है।
देवर की शिकायत लेकर भाभी क्यों पहुंची पुलिस थाने ?
मामला ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर का है, जहाँ रहने वाली एक 27 साल की महिला ने पुलिस थाने जाकर अपने सगे देवर के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देना का मामला दर्ज कराया है, पुलिस ने जब महिला की पूरी बात सुनी तो आश्चर्य में पड़ गई।
आधी रात को भाभी के कमरे में देवर ने क्या डिमांड की?
महिला ने बताया कि मैं घर पर सो रही थी तभी आधी रात को करीब साढ़े बारह बजे मेरे कमरे में मेरा देवर आया उसके हाथ में एक बैग था, देवर ने बैग मेरी तरफ बढ़ाते हुए कहा ये मेरी तरफ से आपके लिए गिफ्ट है, मैंने देखा उसमें लेडीज कपड़े थे, मैंने कहा ठीक है, लेकिन देवर जिद करने लगा कि इन्हें अभी पहनकर दिखाओ।
देवर ने क्यों की भाभी के साथ मारपीट?
मैंने मना किया तो वो झगड़ने लगा और जिद करने लगा, जब मैंने उसे उसकी बदतमीजी के लिए डांटा तो उसने मुझपर हाथ उठा दिया , मुझे मारने लगा, घर वालों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो मुझे पीटता रहा और फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है उसकी तलाश की जा रही है जल्दी ही हम आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”894472858″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

