सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर ग्वालियर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, की आतिशबाजी

सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर ग्वालियर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, की आतिशबाजी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के उनके गृह नगर ग्वालियर में जश्न का माहौल है। सिंधिया समर्थक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता खुशियाँ मना रहे हैं। मिठाई बांट रहे हैं और अतिशबाजी चला रहे हैं।

सिंधिया के मंत्री बनने पर दिल्ली से MP तक जश्न, क्या बोले गोविंद सिंह राजपूत, देखें वीडियो

सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने के बाद से ग्वालियर में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ता नाच रहे हैं खुशियाँ मना रहे हैं और एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं । सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनाये जाए पर भाजपा ग्वालियर महानगर द्वारा बुधवार शाम को महाराज बाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर मिठाई बांटी गई एवं आतिशबाजी चलाई गई।

भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब ग्वालियर का दिल्ली में प्रतिनिधित्व डबल हो गया है। मोदी सरकार में नरेंद्र सिंह तोमर पहले से ही कैबिनेट मंत्री हैं अब ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भाजपा नेताओं ने इस मौके पर
केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, वरिष्ठ नेता अभय चौधरी जी , विवेक जोशी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, रामबरन सिंह गुर्जर ,अशोक शर्मा, आशीष प्रताप सिंह राठौड़, अशोक जादौन, दीपक शर्मा, प्रमोद खंडेलवाल, पवन कुमार सेन,सुधीर गुप्ता, मनोज मुटाटकर, हरिओम झा, चेतन मंडलोई, गौरव वाजपेई, रवि पाण्डे, रमाकांत महते सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews