चेंबर की अपील- “शहर व अंचल के व्यवसायी-उद्योगपति 22 से 24 तक बंद रखें अपने प्रतिष्ठान”

चेंबर की अपील- “शहर व अंचल के व्यवसायी-उद्योगपति 22 से 24 तक बंद रखें अपने प्रतिष्ठान”

ग्वालियर/अतुल सक्सेना। कोरोना वायरस की विश्‍वव्यापी अत्यन्त गंभीर समस्या को ग्वालियर शहर एवं अंचल में फैलने से रोकने के लिए शनिवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की एक आपात बैठक ‘चेम्बर भवन’ में आयोजित हुई । बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक मत से तय किया कि शहर के व्यवसायी एवं उद्यमी अपने-अपने प्रतिष्ठान रविवार 22 मार्च, सोमवार 23 मार्च एवं मंगलवार 24 मार्च को पूर्ण रूप से बंद रखकर सहयोग करें। आवश्यक सेवाओं को इस आह्वान से मुक्त रखा गया है। कारोबार बंद का यह तीन दिवसीय निर्णय स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र की भलाई के लिए स्वेच्छा से उठाया गया एक एहतियाती कदम होगा । इससे हम अपने-आपको तथा समाज के दूसरे व्यक्ति को संक्रमित होने से बचा सकेंगे ।

बैठक में उपस्थित चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय गोयल, संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष पारस जैन, मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव ब्रजेश गोयल एवं कोषाध्यक्ष वसंत अग्रवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रविवार को देशव्यापी जनता कर्फ्यू रहेगा । इस जनता कर्फ्यू को हम सभी को 3 दिवस तक, व्यवसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को विराम देकर सफल बनाना है । साथ ही, पदाधिकारियों ने आह्वान किया है कि दिनांक 23 एवं 24 मार्च को भी अपना कारोबार बंद रखकर, अपने घर पर ही रहें और अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले क्योंकि सुरक्षा के यह कदम उठाकर, हम स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों व सम्पूर्ण समाज को संक्रमित होने से बचा सकेंगे । पदाधिकारियों ने आवश्यक सेवाओ को इस बंद से मुक्त रखे जाने की बात भी कही है । पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में चेम्बर की दिनांक 31 मार्च को आयोजित होने वाली असाधारण सभा एवं साधारण सभा की बैठकों को भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया है । उक्त दोनों बैठकों की तिथि बाद में घोषित की जाएगी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews