बंगाल, असम में मिल रही जीत पर सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई, बोले- अंग-बंग-कलिंग सब तरफ BJP का झंडा लहराया है

जीत के दावा करने वाली ममता बनर्जी के अपनी विधानसभा में पीछे चलने के सवाल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा ममता जब निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत तो चुकाना पड़ेगी।  
CM Dr Mohan Yadav congratulated Bengal and Assam victory.

CM Dr Mohan Yadav congratulated Bengal and Assam victory.

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों के दौरान बंगाल और असम में BJP को मिल रही प्रचंड बढ़त के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है, देश भर में भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी ख़ुशी जताई है और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है, सीएम डॉ मोहन यादव ने मतदाताओं का आभार जताया है।

ग्वालियर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक शैक्षणिक संस्था द्वारा शुरू किये जा रहे ऋषि गालव विश्वविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने आये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चुनाव नतीजों पर बहुत ख़ुशी जताई है, उन्होंने जीत की दिल से बधाई देते हुए कहा किअंग बंग कलिंग सब जगह भाजपा का झंडा लहराया है।

कांग्रेस, कम्युनिस्ट, टीएमसी की लीडरशिप ने बंगाल को बदहाल कर दिया

उन्होंने कहा असम में फिर एक बार घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियां जीत रही हैं, उन्होंने कहा बंगाल आजादी एक पहले से बहुत सक्षम और समृद्ध राज्य था लेकिन दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस, कम्युनिस्ट और अब टीएमसी की लीडरशिप ने बंगाल को बर्बाद और बदहाल कर दिया।

जो ममता ने जनता के साथ किया ये उसका प्रतिकार है 

मुख्यमंत्री ने कहा बंगाल की जनता के साथ ममता बनर्जी की सरकार ने किया ये उसका प्रतिकार है जो भी सर्वे आये वो अब सार्थक होते दिख रहे हैं और प्रचंड जीत के साथ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। उन्होंने कहा  पीएम मोदी के नेतृत्व में ये 22वां राज्य है जो NDA एक साथ खड़ा होता दिखाई देगा।

असम 17 वां राज्य जहाँ BJP का मुख्यमंत्री 

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा असम ऐसा 17वां राज्य बन जायेगा जहाँ मुख्यमंत्री भाजपा के होंगे, उन्होंने कहा मैं बंगाल की जनता को दो कारणों से बधाई देता हूँ पहली उन्होंने भाजपा के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया है दूसरा उन्होंने धैर्य के साथ तमाम हथकंडों को फेल करते हुए बंगाल ने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में  हिस्सा लिया और पने निर्णय पर अडिग रही।

पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही है सुशासन की बयार 

मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि निश्चित रूप से वे जहाँ गए वहां भाजपा जीती लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन की बयार चल रही है,  गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृव में बेहतर चुनाव प्रबंधन का ही ये परिणाम है और इस जीत में हर कार्यकर्ता की भूमिका है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews