CM शिवराज ग्वालियर पहुंचे, केंद्रीय मंत्री तोमर के भाई को दी श्रद्धांजलि

CM शिवराज ग्वालियर पहुंचे, केंद्रीय मंत्री तोमर के भाई को दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ग्वालियर में मुरार बारादरी के समीप गली नं.-3 आर्यनगर स्थित केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर के अनुज स्व. अजय प्रताप सिंह तोमर (मुन्नू भैया) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की। सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर भोपाल से मुख्यमंत्री के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे।
गौरतलब है कि केद्रीय मंत्री श्री तोमर के अनुज मुन्नू भैया का शनिवार को नई दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews