सीएम शिवराज ने माधव राव सिंधिया को किया नमन, ग्वालियर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

सीएम शिवराज ने माधव राव सिंधिया को किया नमन, ग्वालियर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया (Madhav Rao Scindia) की 77वीं जन्म जयंती पर आज गुरुवार 10 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ग्वालियर पहंचे। उन्होंने सिंधिया राजघराने की छत्री पहुंचकर माधव राव सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Yashodhra Raje Scindia) सहित शिवराज सरकार (Shivraj Government) के कई मंत्री मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अलप प्रवास पर ग्वालियर आये। वे MITS में ड्रोन स्कूल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सिंधिया राजघराने की छत्री पहुंचे और उन्होंने वहां बड़े महाराज कैलाशवासी माधव राव सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह, राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा, भिंड सांसद संध्या राय, अशोकनगर विधायक जजपाल जज्जी, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह,  इमरती देवी (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – Video : ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज, गीली मिटटी को आकार देते आये नजर

कभी सिंधिया के धुर विरोधी रहे पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की कार्यक्रम मेंउपस्थिति चौकाने वाली थी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये ज्योतिरादित्य सिंधिया का परिवारिक कार्यक्रम था।  हम उनके आग्रह पर भजन संध्या में शामिल होने आये हैं। वे हमारे संगठन परिवार के सदस्य हैं।

[dgv_vimeo_video id=”686762552″]

[dgv_vimeo_video id=”686764620″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews