कलेक्टर उतरे सड़क पर, रोज चलेगा सफाई अभियान, SDM करेंगे मॉनिटरिंग

कलेक्टर उतरे सड़क पर, रोज चलेगा सफाई अभियान, SDM करेंगे मॉनिटरिंग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  शहर की सफाई व्यवस्था (Cleaning system) सँभालने वाली ईको ग्रीन कम्पनी (Eco Green Company) की हठधर्मिता और मनमानी के चलते दीवाली (Diwali) से पहले से ध्वस्त हुई शहर की सफाई व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं आ पाई है।  शहर में जगह जगह कचरे और गन्दगी के ढेर लगे हुए हैं। जनप्रतिनिधि लगातार नगर निगम कमिश्नर (Municipal commissioner) को सफाई के लिए चेतावनी दे रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा।  शिकायतों के बाद कलेक्टर गुरुवार को खुद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था को देखने निकले।  उन्होंने गंदगी और कचरे के ढेर देखने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शुक्रवार से रोज विशेष  सफाई अभियान चलाया जायेगा जिसकी मॉनिटरिंग SDM करेंगे।

शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकले कलेक्टर कौशलेन्द्र  विक्रम सिंह ( Collector Kaushalendra Vikram singh ) ने गंदगी (Gandagi)  हुए कचरे (Kachare) के ढेर देखने के बाद  संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में कोई भी कोताही ना बरतें जिससे आम जनों को परेशानी ना हो और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की जा सके।कलेक्टर  ने आज साईं बाबा मंदिर के पास, जीडीए के पास स्थित रवि नगर द्वारकापुरी आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम अपने सभी संसाधन लगाकर शहर के सभी वार्डों में अभियान चलाएं और बेहतर सफाई व्यवस्था शहरवासियों को दें। इसके साथ ही शहर के नागरिकों से भी आग्रह किया कि सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन में लगे जो वाहन खराब हैं  उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए तथा डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए जिला स्तर के अधिकारियों की टीमें बनाई गई है सभी SDM सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न संक्रामक बीमारियों, डेंगू, चिकनगुनिया आदि की रोकथाम के लिए भी आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा कि वह सड़क पर कचरा ना फेंके और पानी इकट्ठा ना होने दें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम  प्रदीप तोमर, नगर निगम उपायुक्त  हसीन अख्तर, क्लस्टर ऑफिसर महेंद्र अग्रवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अजय  ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews