सिंधिया के खिलाफ एडीजी के पास पहुंची कांग्रेस, कथित ऑडियो की जांच और FIR की मांग

सिंधिया के खिलाफ एडीजी के पास पहुंची कांग्रेस, कथित ऑडियो की जांच और FIR की मांग

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| Gwalior News उप चुनावों से ठीक पहले वायरल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और अशोकनगर (Ashoknagar) की कांग्रेस नेत्री अनिता जैन (Anita Jain) के बीच 50 लाख रुपये के लेनदेन के कथित वीडियो ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। वीडियो की जांच कराने और इस मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को एडीजीपी एवं ग्वालियर आईजी राजा बाबू सिंह से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश में पिछले दो दिनों से भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व पार्षद रही श्रीमती अनिता जैन के बीच वर्ष-2018 में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में अशोक नगर से अपनी पुत्र वधु श्रीमती आशा दोहरे को प्रत्याशी बनाने के बतौर श्री सिंधिया के निज सचिव पुरषोत्तम पाराशर के कहने पर किसी अग्रवाल के घर 50 लाख रुपये रखे जाने को लेकर वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो की जांच व एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा बनाये गए ग्वालियर-चम्बल संभाग के मीडिया प्रभारी के.के.मिश्रा एवं ग्वालियर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देंवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस नेता एडीजीपी एवं ग्वालियर संभाग के आईजी राजा बाबू सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील, सार्वजनिक जीवन की शुद्धता व राजनैतिक शुचिता से जुड़ा है। ऑडियो में हुए वार्तालाप में रुपयों के लेनदेन के आरोपों पर श्री सिंधिया की ओर से श्रीमती जैन को कोई भी सफाई नहीं दी गई बल्कि सरकार बनने के बाद उन्हें कहीं अन्य जगह उपकृत करने की बात कही गई है, इससे स्पष्ट होता है कि इस लेनदेन में श्री सिंधिया की मूक सहमति रही होगी? कांग्रेस का यह भी आरोप है कि जिस तरह कमलनाथ की निर्वाचित सरकार को गिराने में भी विधायकों की करोड़ों रु.में नीलामी-खरीदी बिक्री की बातें सामने आई है,उससे यह साबित हो रहा है कि कथित कुलीन चेहरों का पैसों के लेनदेन से पुराना रिश्ता है । उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर कांग्रेस ने मांग की है कि इस प्रकरण को तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेकर सूक्ष्म जांच हेतु एसआईटी गठित की जाए ।

ऑडियो में सामने आए उल्लेखित नामों ज्योतिरादित्य सिंधिया, पाराशर ,श्रीमती जैन, किसी अग्रवाल के सामने आए नामों व उन पर लगे कथित गंभीर आरोपों को लेकर उनके बयान दर्ज करवाने हेतु आदेशित किया जाए । इस ऑडियो के सार्वजनिक होने के बाद श्री सिंधिया के प्रवक्ता (भाजपा के नहीं) पंकज चतुर्वेदी ने राजधानी भोपाल में कहा है कि यह ऑडियो फर्जी है, उन्होंने किस लैब से इसकी जांच करवाई है,उसकी जांच रिपोर्ट के साथ बयान देने हेतु उन्हें भी ताक़ीद किया जाए। कांग्रेस ने यह भी कहा कि हमें विश्वास है कि सार्वजनिक जीवन व राजनैतिक शुद्धता जैसे मूल्यों के सम्मान और उसकी विश्वसनीयता को कायम रखने के लिए पुलिस इस प्रकरण को अति गंभीरता से लेकर सार्वजिक रूप के कदाचरण से जुड़े इस गंभीर मामले में भ्रम की लकीरें समाप्त करेगी। एडीजीपी से मुलाकात करने वालों में पार्टी प्रवक्ता अजीतसिंह भदौरिया, स्वदेश शर्मा,आर.पी.सिंह,धर्मेन्द्र शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा समाधिया भी मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews