कांग्रेस ने जलाया चीन का झंडा, विरोध में लगाए नारे

कांग्रेस ने जलाया चीन का झंडा, विरोध में लगाए नारे

ग्वालियर।अतुल सक्सेना| LAC पर चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए भारत के 20 सैनिकों की शहादत के बाद देश के लोगों में गुस्सा है। लोग चीन की कायराना हरकत का बदला लेने की मांग कर रहे हैं और चीन को सबक सिखाने के लिए चीनी सामान के बहिष्कार की मुहिम चला रहे हैं।

ग्वालियर में भी चीन के खिलाफ गुस्सा देखा गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रश्मि पवार शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन कर चीन का पुतला फूँका। यहाँ कांग्रेस ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गो बेक चाइना, बायकॉट चाइना के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने चौराहे पर चीन के झंडे को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में रश्मि पवार शर्मा के अलावा युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया, मंडलम अध्यक्ष शरद यादव, मंडलम अध्यक्षमुकेश चौरसिया, मोंटी रमानी, मीनू परिहार, ममता रजक, जतिन जैसवानी, सुनीता निम्बालकर और गगन जाधव मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews