पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने जलाया सीएम शिवराज का पुतला

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने जलाया सीएम शिवराज का पुतला

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत साथ ही देश में सबसे महंगा पेट्रोल डीजल मध्यप्रदेश में बेचे जाने के खिलाफ कांग्रेस में आक्रोश है। नाराजगी जताते हुए रविवार को कांग्रेस ने ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाया।

रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने फूलबाग गुरुद्वारे के सामने चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाया। इसी के साथ शहर जिला कांग्रेस के निर्देश पर शहर में कांग्रेस के 72 मंडलम अध्यक्षों ने शहर के विभिन्न चौराहों पर भी शिवराज सिंह चौहान के पुतले दहन किये । फूलबाग गुरुद्वारे पर पुतला दहन करने वालों में सर्वश्री डॉ देवेंद्र शर्मा,अमर सिंह माहौर, मोहन माहेश्वरी,इब्राहिम पठान,प्रवक्ता आनंद शर्मा, संतोष शर्मा,शरद साहू,संदीप दीक्षित सहित सेंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। जब अंतर राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी है तो फिर देश में कीमत बढ़ क्यों रहीं हैं। कांग्रेस ने कहा कि मध्यप्रदेश ने तो और बड़ा काम किया है यहाँ तो कीमतें देशए सबसे ज्यादा हैं। जनता जल्दी ही इसका जवाब भाजपा को देगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews