सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक पर हमले को Congress ने बताया राजनैतिक नौटंकी, कहा हमला “स्वमेव प्रायोजित”

सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक पर हमले को Congress ने बताया राजनैतिक नौटंकी, कहा हमला “स्वमेव प्रायोजित”

ग्वालियर ।अतुल सक्सेना

ग्वालियर पूर्व विधानसभा के पूर्व विधायक एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता मुन्नालाल गोयल द्वारा उन पर हुए हमले को कांग्रेस की साजिश बताने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने पार्टी पर लगाए आरोपों को हास्यास्पद और बेबुनियाद बताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग की 16 सीटों पर होने वाले उप चुनाव के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर हुए हमले को स्वमेव प्रायोजित बताते हुए उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी पर उनकी हत्या के लगाये आरोप को बेबुनियाद और हास्यास्पद बताया है।

एक बयान में केके मिश्रा ने कहा कि जो व्यक्ति कांग्रेस पार्टी से विधायक चुनने के बाद पार्टी के साथ गद्दारी करते हुए उन्हें प्राप्त जनादेश को बेचने का भागीदार हो और जो खुद बिकने के बाद अपनी राजनैतिक आत्महत्या का जिम्मेदार हो, उसे लेकर कांग्रेस पार्टी पर हत्या का आरोप लगाना कितना उचित होगा? वरिष्ठ प्रवक्ता ने सवाल किया कि आखिरकार क्या कारण रहा कि उन पर हुए कथित हमले के बाद वे अपना मोबाइल बंद करके तत्काल पुलिस स्टेशन पर उसकी प्राथमिकी दर्ज कराना क्यों नहीं गये? क्या कारण रहा कि घटना के 5 घंटे बाद अपनी गुमशुदगी के साथ वे प्रकट हुए और कांग्रेस पार्टी पर इस तरह के बेतुके राजनैतिक हमले के लिए मजबूर हुए?

पूर्व विधायक पर तीखा हमला करते हुए केके मिश्रा ने कहा कि गोयल चूंकि कई राजनैतिक पार्टियों से अपने भाग्य आजमा चुके श्री गोयल कांग्रेस पार्टी से विधायक चुने गये और खरीदी-बिक्री के बाद अपनी निष्ठायें बेचने वाले श्री गोयल इस बात से पूरी तरह आशंकित हैं कि ग्वालियर की समझदार जनता आगामी उपचुनाव में उनका पूर्ण राजनैतिक हिसाब-किताब चुका देगी। उस पराजय से भयभीत श्री गोयल ने सहानुभूति बटोरने के लिए अपने ऊपर स्वयं इस प्रायोजित हमले का स्वांग रचा है और अपनी राजनैतिक नौटंकी की चुनाव के पूर्व यह पहली रिहर्सल है, जिसे जनता बेनकाब करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews