कांग्रेस ने की सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की मांग

कांग्रेस ने की सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की मांग

ग्वालियर। अतुल सक्सेना| ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के साथ भाजपा (BJP) में गए ग्वालियर पूर्व विधानसभा के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल (Former MLA Munnalal Goyal) के खिलाफ कांग्रेस ने आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस (Congress) ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मुन्नालाल गोयल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को धारा 144 और धारा 188 का उल्लंघन बताते हैं कार्रवाई की मांग की।

ज्योतिरदित्य सिंधिया के साथ भाजपा में गए ग्वालियर पूर्व विधानसभा के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल की मुसीबत बढ़ सकती है। इसकी वजह है उनके द्वारा सोमवार को तोरण वाटिका में आयोजित किया गया चेक वितरण और राशन वितरण कार्यक्रम। कांग्रेस ने इस आयोजन पर आपत्ति उठाई है। कांग्रेस के मुताबिक शहर में धारा 144 प्रभावी है साथ ही लॉक डाउन के चलते सोशल डिस्टेंसिंग सहित घर में रहने और भीड़ नहीं जुटाने की हिदायत प्रशासन दे रहा है ऐसे में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने भाजपा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा के साथ मिलकर एक राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित किया जो नियमों का उल्लंघन है। इतना ही नहीं कार्यक्रम में 400से अधिक लोगों की भीड़ बुलाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। जो धारा 188 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा , जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा , आईटी सेल अध्यक्ष तरुण यादव के साथ आज पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को ज्ञापन सौंपा और मुन्नालाल गोयल एवं देवेश शर्मा के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस का तर्क है कि जब आम आदमी को शादी और अंत्येष्टि के लिए केवल 10 लोगों की अनुमति मिल रही है तो पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल और भाजपा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा को सेकडों की भीड़ जुटाने की परमीशन कैसे दी जा सकती है। इसलिए इसकी जांच कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा कांग्रेस ने पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर उनके इस्तीफे के बाद उनकी निधि के चेक बांटने की भी जांच की मांग की है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन से कहा है कि पूर्व विधायक ने गैर वैधानिक कार्य किया है इसकी जांच कर उनके खिलाफ अविलंब कार्रवाई की जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews