कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद करने का पाप किया, अब सजा देने का समय है: शिवराज

congress-election-campaign-in-gwalior-

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद करने का पाप किया है। प्रदेश को अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने बीमारू बना दिया । अब एक बार फिर उसे उसके पापों की सजा देने का समय आ गया है। जिले की भितरवार विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी अनूप मिश्रा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आये मुख्यमंत्री हालाँकि तय समय से बहुत देर से पहुंचे लेकिन जनता धूप में बैठी उनका इन्तजार करती रही।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बहुत पाप किये हैं और अब समय आ गया है उसे सजा देने का । कांग्रेस के समय की सड़कों का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब लोग कहते थे… गाड़ी खाए हिचकोले…हड्डी पसली सब डोले…याद आये शंकर भोले…। उन्होंने अनूप मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि उनका मस्तिष्क कल्पनाशील है जिसका लाभ मुझे और प्रदेश की जनता को मिलेगा आप इन्हें अपना आशीर्वाद दीजिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाँ मैंने अनूपजी से दिल्ली से मध्यप्रदेश में आने के लिए कहा था । मैंने कहा था वहां समुद्र में रहकर क्या करोगे प्रदेश में आ जाइये मिलकर काम करेंगे। 

 मुख्यमंत्री के पहुँचने से पहले केन्द्रीय मंत्री और भाजपा चुनाव अभियान समिति के प्रमुख  ,ग्वालियर सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर और मुरैना सांसद एवं प्रत्याशी अनूप मिश्रा ने संबोधित किया और हर संभव विकास का भरोसा दिलाया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews