प्रियंका गांधी ने एमपी सरकार की नीति और नीयत पर उठाये सवाल, लगाये कई गंभीर आरोप, दोहरायी घोषणाएं

प्रियंका गांधी ने एमपी सरकार की नीति और नीयत पर उठाये सवाल, लगाये कई गंभीर आरोप, दोहरायी घोषणाएं

Gwalior News : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ग्वालियर में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ 10 मिनट पीएम मोदी पर 10 मिनट शिवराज सिंह चौहान और 10 मिनट सिंधिया जी पर बोल सकती हूँ लेकिन मैं यहाँ आपके मुद्दों आपकी तकलीफों पर बात करने आई हूँ क्योंकि कांग्रेस को आपकी फ़िक्र है। प्रियंका ने शिवराज सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि पैसों से खरीदी गई सरकार घोटाले ही करेग। उन्होंने ग्वालियर चम्बल की स्थानीय भाषा में अपना भषण शुरू किया और समापन भी ये कहते हुए कि संकल्प लीजिये-  अब भाजपा जाइबे बारी है और कांग्रेस आइबे बारी है…

मप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही कांग्रेस ने आज ग्वालियर चम्बल सम्भाग में प्रियंका गांधी के माध्यम से हुंकार भरी। ग्वालियर एअरपोर्ट से प्रियंका गांधी सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई की समाधी पर गई और उन्हें नमन  किया उसके बाद वे जन आक्रोश रैली सभा स्थल ग्वालियर व्यापार मेला ग्राउंड पहुंची। प्रियंका ने ग्वालियर के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा, प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश की संपत्ति चंद लोगों के हाथ में है, देश का उद्योगपति एक दिन में 1600 करोड़ रुपये कमा रहा है और देश का किसान एक दिन में 27 रुपये भी नहीं कमा पा रहा, ये हालात है।

प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत ग्वालियर चम्बल की स्थानीय भाषा से की, उन्होंने कहा कि इते आके बहुत ख़ुशी भई, मैं पहले भी पहले भी पीताम्बर मैया के दर्शनों को आई हती, मेई दादी इंदिरा जी आपके क्षेत्र में आई हती उनने मोये रानी लक्ष्मीबाई की कहानी खूब सुनाई हती, मोये बचपन से तुमाये क्षेत्र की वीरता की कहानियां पतो है, इतेक दूर दूर  से आये भैया और बहनन का धन्यवाद।

[dgv_vimeo_video id=”847263293″]

प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में सभ्यता होनी चाहिए और इसकी सबसे ज्यादा जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है लेकिन वे उसे नहीं निभाते। अभी हाल ही में विपक्षी दलों की मीटिंग हुई, सभी दलों के नेता उसमें शामिल हुए , पीएम का बयान आया  और इस बयान में उन्होंने सबको चोर कह दिया , जैसे सब धान बाईस पसेरी होती है, उन्होंने एक झटके में सभी वरिष्ठ नेताओं को चोर कह दिया।

[dgv_vimeo_video id=”847265581″]

प्रियंका गांधी में हाल ही में सामने आये पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम को लेकर भी मप्र की शिवराज सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि लोग कैसे कैसे पैसा जोड़कर पढाई करते हैं और यहाँ घोटाला हो जाता है। शर्म की बात है कि सरकारी नौकरियां ना के बराबर दी गई , इनकी सरकार 18 साल से है और ये युवाओं को नौकरी नहीं दे पा रहे।

[dgv_vimeo_video id=”847266081″]

प्रियंका ने शिवराज सरकार पर घोटाले के आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होने किसी को भी नहीं छोड़ा, भगवान की मूर्तियाँ भी महाकाल में नहीं छोड़ी, उन्होंने कहा कि इंसान की जो नींव होती है उसी जैसी उसकी नीयत होती है ऐसे ही जो सरकार होती है उसकी जो नींव होती है उसकी तरह की उसकी नीयत होती है , ये जो सरकार इन्होने हमारी सरकार गिराकर बनाई इसकी नींव ही गलत थी, पैसों से खरीदी हुई सरकार है ये ये घोटाले ही करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”847270709″]

प्रियंका गांधी ने एक बार फिर कांग्रेस की पांच घोषणाएं दोहरे उन्होंने कहा कि हमारी सर्कार बनी तो हम पुरानी पेंशन योजना लागु करेंगे जैसे जिन राज्यों में हमारी सर्कार है वहां लागू , बहनों के खातों में हर महीने 1500 रुपये डाले जायेंगे, गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और 200 यूनिट बिजली का बिल हाफ होगा, इसके अलावा किसानों के कर्ज माफ़ करने का काम फिर से शुरू करेंगे । उन्होंने

[dgv_vimeo_video id=”847266172″]

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा यहाँ  के लोग गलत को गलत और सही को सही कहते हैं, इसलिए मैं आपसे कहता हूँ मैं महाराजा नहीं हूँ, मैं मामा नहीं हूँ, मैं किसान का बेटा नहीं हूँ,  मैं एक साधारण व्यक्ति हूँ आपका भाई हूँ, आप सभी 18 साल से परेशान हैं, शिवराज जी ने मप्र को झूठ की राजधानी बना दिया हैं, शिवराज जी ने मप्र में झूठ का पहाड़ खड़ा कर दिया है आज झूठ की मशीन है , घोटाले की मशीन है , भाषण की मशीन है, घोषणाओं की मशीन है , चार महीने अब चुनाव के बचे हैं इसलिए ये मशीन डबल स्पीड पर चल रही है ।

[dgv_vimeo_video id=”847266277″]

[dgv_vimeo_video id=”847266407″]

[dgv_vimeo_video id=”847266499″]

[dgv_vimeo_video id=”847266591″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews