नशे के खिलाफ एक्शन में इंदौर पुलिस, 11.03 ग्राम MD ड्रग्स जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 

हीरानगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। करीब 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है। पूछताछ जारी है। 
indore police action

इंदौर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लगातार पुलिस की कार्रवाई देखने को मिल रही है। मंगलवार को हीरानगर पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 11.03 ग्राम एमडी ड्रग्स भी जब्त किया गया है। इस मामले को लेकर जांच भी शुरू कर दी गई है।

आरोपी की पहचान रोहित उर्फ चिकना, निवासी भागीरथपुरा बताई जा रही है। जिसकी उम्र 22 वर्ष है। एडिशनल डीसीपी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उसके खिलाफ पहले से 31 अपराध दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी 

मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध इलाकों पर पुलिस निगरानी कर रही है। हीरानगर पुलिस की टीम आईएसबीटी एमआर-10 क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया, फिर तलाशी ली गई। इस दौरान युवक के पास एमडी ड्रग्स बरामद की गई।

NDPC एक्ट के तहत मामला दर्ज 

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी। आरोपी से ड्रग्स के सप्लायर और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews