Gwalior News : डॉ गोविंद सिंह का नर्सिंग घोटाले को लेकर बड़ा हमला, बोले- BJP शासन के तत्कालीन स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री भी दोषी, उन्हें गिरफ्तार किया जाये

डॉ गोविंद सिंह ने कहा भाजपा सरकार के जिन स्वास्थ्य मंत्रियों और चिकित्सा शिक्षा मंत्रियों के कार्यकाल में लाखों रुपये देकर मान्यता दी गई उन्हें गिरफ्तार किया जाये, उनके खिलाफ जाँच होनी चाहिए, विभाग के अफसरों के खिलाफ सबसे पहले जाँच होनी चाहिए जिन्होंने यह फर्जीवाड़ा किया है यह भ्रष्टाचार का पेड़ लगाया है।
Dr. Govind Singh

Gwalior News :  कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है। नर्सिंग घोटाले के खुलासे को लेकर डॉ गोविंद सिंह ने जहाँ रिटायर्ड जस्टिस रोहित आर्या को धन्यवाद दिया वहीं मांग ककी कि  भाजपा शासन काल के उन स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रियों को भी गिरफ्तार किया जाये जिनके कार्यकाल में पैसा लेकर मान्यताएं दी गई और बच्चों के जीवन स एखिल्वाद किया गया, डॉ गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कर्मचारी यूनियन की मान्यता समाप्त कर आपने भी तानाशाही रवैया अपना लिया है प्रदेश की जनता आपको कभी माफ़ नहीं करेगी।

कर्मचारी संगठनों की मान्यता मामले में सीएम डॉ मोहन यादव पर हमला 

डॉ गोविंद सिंह ने ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बने हुए 6 महीने भी नहीं हुए हैं लेकिन वह पूरी तरह से तानाशाही पर उतार आये हैं, प्रजातांत्रिक संस्थाओं का गला घोटने का काम मोदी जी के पदचिन्हों पर वह कर रहे हैं, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 12 लाख शासकीय अधिकारी कर्मचारी और पेंशनर्स की आवाज को दबाने के लिए उनकी यूनियनों की मान्यता अचानक समाप्त कर दी  उनसे उनकी बात कहने का हक छीनने का काम किया है, उनकी आवाज पर ताला लगा दिया है, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं और मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से अनुरोध करता हूं कि जिस तरह का तानाशाह रवैया वे अपना रहे है, प्रदेश की जनता और कर्मचारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इमरती देवी को जीतू पटवारी वाली बात भूल जानी चाहिए 

पूर्व मंत्री इमरती देवी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की गिरफ्तारी की मांग के सवाल पर डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि इमरती देवी कांग्रेस सरकार में  हमारे साथ मंत्री रही है हमने साथ में काम किया है जीतू पटवारी जी के साथ भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया है, जीतू पटवारी के मुंह से उनके लिए कोई बात निकल गई तो जीतू पटवारी उसके लिए माफी मांग चुके हैं अब वह कैसे संतुष्ट होगी वह बता दे मैं खुद जीतू पटवारी से बात करके अपना खेत व्यक्त कर दूंगा। लेकिन अब वे उस बात को भूल जाएँ तो ठीक रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला और रिटायर्ड जस्टिस आर्या को दिया धन्यवाद 

नर्सिंग घोटाला मामले से जुड़े सवाल पर डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मामले में डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से बात की है उन्होंने इस मामले में गिरफ्तारी की है, मैं उनको धन्यवाद देता हूं इसके साथ ही में रिटायर्ड जस्टिस रोहित आर्या जी को धन्यवाद देना चाहता हूं उन्होंने न्याय के लिए नर्सिंग घोटाले की जांच के आदेश दिए उन्होंने ही यह नर्सिंग घोटाला उजागर किया था।

BJP शासन के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रियों की गिरफ़्तारी की मांग 

डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि जो अभी गिरफ़्तारी हुई वो अच्छी बात है लेकिन असली दोषी अभी भी बाहर हैं, लगभग भड़कते हुए डॉ गोविंद सिंह ने कहा भाजपा सरकार के जिन स्वास्थ्य मंत्रियों और चिकित्सा शिक्षा मंत्रियों के कार्यकाल में लाखों रुपये देकर मान्यता दी गई उन्हें गिरफ्तार किया जाये, उनके खिलाफ जाँच होनी चाहिए, विभाग के अफसरों के खिलाफ सबसे पहले जाँच होनी चाहिए जिन्होंने यह फर्जीवाड़ा किया है यह भ्रष्टाचार का पेड़ लगाया है लोगों को जीवन बर्बाद करने का काम इन्होंने किया है, उन्होंने कहा कि यदि सही से जाँच की जाये तो 200 से 250 लोग इसमें दोषी निकलेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”949826971″]

[dgv_vimeo_video id=”949826134″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews