जुए सट्टे के अड्डे पर कांग्रेस नेता की मौजूदगी चर्चा में, वीडियो वायरल

जुए सट्टे के अड्डे पर कांग्रेस नेता की मौजूदगी चर्चा में, वीडियो वायरल

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। शहर के एक कांग्रेस नेता का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक जुए सट्टे के अड्डे पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति तितली पत्ता (जुआ) पर दांव लगा रहा है और कांग्रेस नेता उसके पीछे खड़े बिना भय के इसे देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आज तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो कंपू थाना क्षेत्र में संचालित किसी जुए सट्टे के अड्डे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुछ लोगों को तितली पत्ता (जुआ) खिला रहा है। उसके हाथ में नोट हैं और लोग वहाँ दांव लगा रहे हैं। जुआ खिला रहे व्यक्ति के पीछे महरून कुर्ते और जैकेट पहने खड़े कांग्रेस नेता सुरेश तिवारी उर्फ पिंकी पंडित दिखाई दे रहे हैं। वो बड़े इत्मिनान से बिना किसी भय के जुआ देख रहे हैं। किसी ने सही का है कि ” जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का”। वायरल वीडियो पुलिस तक पहुँच गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पिंकी पंडित ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के किसी वार्ड से पार्षद टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं ऐसे में यदि जुए सट्टे के अड्डे में कांग्रेस नेता की कोई सक्रिय भूमिका प्रमाणित होती है तो उनके लिए मुसीबत बन सकती है और उनकी दावेदारी पर खतरा हो सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews