VIDEO: MP के CM की कुर्सी पर इस BJP नेता को देखना चाहते है कांग्रेस विधायक

PRAVEEN PATHAK

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। इन दिनों मध्य प्रदेश की राजनीति के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। एक तरफ बीजेपी सांसद केपी यादव का शिवराज के कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया को लेकर दिया गया बयान सुर्खियों में बना हुआ है,वही दूसरी तरफ ग्वालियर के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की तारीफ के बाद मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़े..कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, 9 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, विभाग का आदेश जारी

ग्वालियर के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक का कहना है कि प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के साथ बीजेपी के भीतर अन्याय हो रहा है। उन्होंने जोड़-तोड़ कर सरकार बनाई, लेकिन हालत यह है, पेड़ किसी और ने लगाया फल कोई और खा रहा है। फल भी उसे ही खाने चाहिए जिसने पेड़ लगाया है।

कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने आगे कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा में योग्यता की कोई कमी नहीं, उनमें हर वह क्षमताएं जो एक मुख्यमंत्री में होती हैं ,लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा रहा, इससे ब्राह्मण समाज में बीजेपी के विरुद्ध नाराजगी है ।

यह भी पढे..PM Kisan: अगले हफ्ते जारी होगी 11वीं किस्त! खाते में आएंगे 2000-2000, 31 से पहले पूरा करें ये काम

यह पहला मौका नहीं है,जब कांग्रेस विधायक ने गृह मंत्री की तारीफ या समर्थन किया हो।इसके पहले रविवार को प्रवीण पाठक ने कहा था कि ऐसा विद्वान नेता पूरे मध्यप्रदेश में नहीं, आगे उन्होंने कहा कि अपने समाज का मंत्रालय कभी बदलने वाला नहीं है, अपने गृह मंत्री भी यही है डीजीपी भी यही है और मुख्यमंत्री भी यही है।

[dgv_vimeo_video id=”712765756″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews