किसानों की समस्या को लेकर ग्वालियर में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने किसानों की समस्या को लेकर एक ज्ञापन राज्यपाल ने नाम सौंपा और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्दी किसानों की समस्या दूर नहीं की तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।  
Congress protest at Gwalior Collectorate

Congress protest at Gwalior Collectorate

किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं दिए जाने, गेहूं खरीदी में देरी और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल ने किसानों के सामने संकट खड़ा कर दिया है, जिसे लेकर कांग्रेस आक्रोशित है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ग्वालियर में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज ग्रामीण कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई ने एकजुटता दिखाते हुए किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा की अगुआई में आज प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस ने BJP सरकार को किसान विरोधी सरकार कहा 

कांग्रेस नेताओं ने कहा आज किसान परेशान है, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में गेहूं के जिस दाम का वादा किया था आज उससे कम पर सरकार खरीदी कर रही है, किसान को उसकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा, किसानों से किये गए कोई वादे पूरे नहीं हो रहे, ये सरकार किसान विरोधी सरकार है।

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी 

नेताओं ने कहा सरकार ने गेहूं खरीदी में देरी कर दी जिसका नुकसान किसानों को हुआ ऊपर से बारिश ओले गिर गए तो खेतों में कड़ी फसल भी चौपट हो गई अब सरकार सर्वे में देरी कर रही है। नेताओं ने किसानों की समस्या को लेकर एक ज्ञापन राज्यपाल ने नाम सौंपा और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्दी किसानों की समस्या दूर नहीं की तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews