कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर डॉ प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी, पुलिस में की शिकायत

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर डॉ प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान को जान से मारने की धमकी, पुलिस में की शिकायत

Congress state vice president threatened to kill: कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर के संगठन प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह चौहान को किसी व्यक्ति ने एक बंद लिफाफा में धमकी भरा पत्र दिया है। घटना कल रात की है जब वे एक कांग्रेस के लोगों के साथ बैठक कर रहे थे, बैठक के बाद उन्हें कुछ लोगों ने लिफाफे दिए जब वे रात को होटल पहुंचे और लिफफ्फों को खोला तो उसमें के लिफाफे में धमकी भरा मैसेज मिला, उन्होंने थाटीपुर पुलिस थाने में एक शिकायती आवेदन दिया है और आरोपी को पकड़ने का अनुरोध किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कल 5 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने ग्वालियर आ रहे है, कांग्रेस नेता कार्यक्रमों की तैयारी में जुटे हुए हैं, ग्वालियर के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह चौहान कमल नाथ की यात्रा की तैयारी के सिलिसिले में ग्वालियर आये हुए हैं।

कल शुक्रवार की शाम विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने थाटीपुर क्षेत्र में दशहरा मैदान पर कमल नाथ की यात्रा की तैयारियों पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया, डॉ महेंद्र सिंह चौहान भी उसमें शामिल हुए। बैठक ख़त्म होने के बाद बहुत से लोगों ने उन्हें बंद लिफाफे दिए। कांग्रेस नेता ने एक सामान्य प्रक्रिया समझ कर सभी लिफाफे जेब में रखे और होटल चले गए।

रात को जब उन्होंने होटल के कमरे में उन्हें दिय गए  लिफाफे देखना शुरू किये तो एक बंद लिफाफे में उन्हें धमकी भरा परचा मिला। उसमें धमकी पत्र पढ़ने के बाद उन्होंने कांग्रेस नेताओं से बात की और आज फिर थाटीपुर थाने में अपने वकील के माध्यम से एक शिकायती आवेदन दिया है, पुलिस ने डॉ महेंद्र सिंह चौहान के वकील से आवेदन ले लिया और खा है कि जाँच के बाद मामला दर्ज किया जायेगा।

इस मामले में मीडिया ने जब कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष  महेंद्र सिंह चौहान से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम ये किसने दिया, लेकिन ग्वालियर चम्बल की धरती पर यदि कोई ऐसा सोचता है कि महेंद्र सिंह चौहान के साथ कुछ कर सकता है तो ये उसकी गलत फहमी हैं, बहादुर लोग ऐसे हरकत नहीं करते, अब देखते हैं शिवराज सिंह चौहान की पुलिस क्या पता लगाती है?

[dgv_vimeo_video id=”795833229″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews